फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health,cultaral

कोरोना में आयुर्वेद की महत्ता ही नहीं बढ़ी, बल्कि लोगों में आयुर्वेद के प्रति विश्वास भी बना है: स्वामी ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
health,cultaral
श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आयुर्वेद दिवस एवं भगवान धन्वंतरि के अवतार दिवस पर अष्ट कुंडीय यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने शिरकत की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के पूर्व सदस्य वैद्य राकेश पंडित उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष विवि के कुलपति प्रो. बलदेव कुमार धीमान ने की। आयुष विवि परिसर में सुबह साढ़े 11 बजे अष्ट कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ। सवा 12 बजे स्वामी ज्ञानानंद महाराज और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा पहुंचे। जैसे ही स्वामी ज्ञानानंद महाराज काय कुंड में आहुति डालने पहुंचे, यहां उनके लिए विशेष कुर्सी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन स्वामी ज्ञानानंद ने कुर्सी को हटवाकर आसन बिछवाया और यज्ञ पूरे होने तक आसन पर बैठकर ही आहुति डाली।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भारत भूमि अपनी कोख में दिव्यता समेटे हुए है। इस भूमि पर महान संतों, ऋषियों और महापुरुषों ने जन्म लिया। इस माह से पूर्व भगवान वाल्मीकि और गुरु नानक देव का पूरे देशभर में अवतरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया और आज आयुष विश्वविद्यालय के परिसर में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की जयंती मना रहे हैं। कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2016 से पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता वैद्य राकेश पंडित ने कहा कि भारत में लगातार ऋषि, संतों और महापुरुषों की परंपरा चली है, जिन्होंने प्रकृति और मनुष्य के बीच क्या संबंध है इस बारे में विश्व को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच का संचालन डॉ. अनामिका ने किया। कुलसचिव नरेश कुमार भार्गव ने कार्यक्रम उद्घाटन का प्रस्तावना भाषण पढ़ा। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने विश्वविद्यालय में ई-पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर डॉ. मनीष सैनी, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. आशीष मेहता, केडीबी सदस्य विजय नरूला, आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना, राजेंद्र सिंह, डॉ. सतीश वत्स, डॉ. रजनीकांत, डॉ. कृष्ण कुमार जाटयान आदि उपस्थित रहे।

उधर, श्रीकृष्ण राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में शिक्षकों ने आयुर्वेद दिवस मनाया। इस अवसर पर हवन यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज के शिक्षक डॉ. अशोक राणा, डॉ. मंगल, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. मनोज तंवर, डॉ. शंभू दयाल शर्मा, डॉ.सुधीर व डॉ. रणधीर ने आहुति डाली। इस दौरान शिक्षकों ने भगवान धन्वंतरि की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed