फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health,amar ujala foundation,blood camp

संसार में रक्त का कोई नहीं अन्य विकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
health,amar ujala foundation,blood camp
अमर उजाला फाउंडेशन एवं सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा एलएनजेपी अस्पताल में 173वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर कर्णपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि शिविर की अध्यक्षता अप्रवासी भारतीय भगवान सिंह ने की। समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने बताया कि शिविर का आयोजन सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्व. मुंशी लाल सैनी की जयंती के अवसर पर किया गया। मुख्यातिथि सब इंस्पेक्टर कर्णपाल ने रक्तदान कर रक्तदाताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संसार में रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है। रक्तदान करने से व्यक्ति के शरीर पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। कहा कि हमारे द्वारा दिया गया रक्त मात्र 24 घंटे में पूरा हो जाता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति 62 साल की उम्र तक निसंकोच रक्तदान कर सकता है। शिविर के दौरान संजय वधवा, दीपक कुमार, मोनू, राजेश कुमार, कर्ण पाल सिंह, सचिन, अंकित कुमार, संजीव सैनी, अनिल कुमार व राजेश सहित 15 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अप्रवासी भारतीय भगवान सिंह ने रक्तदान शिविर का आयोजन करने पर समिति के पदाधिकारियों और अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना की। इस अवसर पर समिति के संरक्षक नरेश सैनी, मीडिया प्रभारी तरुण वधवा, कोऑर्डिनेटर अविनाश कौर, कोषाध्यक्ष ऋषिपाल गोलन, कन्नू प्रिया व करनैल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

रक्तदाता मोनू का कहना है कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है, बल्कि नई ऊर्जा का संचार होता है। वह पहले भी दो बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि उन्होंने पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान करने से पहले थोड़ी घबराहट जरूर थी, लेकिन रक्तदान कर खुद पर गर्व महसूस हुआ। अब उन्होंने मन बना लिया है कि वह हर तीन माह बाद रक्तदान करेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों का रक्त मुहैया हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। रक्तदाता द्वारा किया गया रक्तदान असंख्य लोगों को नया जीवन प्रदान करता है। हमें जरूरत पड़ने पर ही नहीं, बल्कि किसी भी खुशी के मौके पर रक्तदान करके नेक काम करना चाहिए। उन्होंने 14 बार रक्तदान किया।

कर्णपाल ने जिला अस्पताल पहुंच 16वीं बार रक्तदान किया। उनका कहना है कि हमें अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए हमेशा कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। रक्तदान का उद्देश्य किसी की जान बचाना होता है। वह किसी भी व्यक्ति को जरूरत के समय रक्त देने को तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed