फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Havan purifies the atmosphere: Swami Muktanand

हवन से वातावरण होता है शुद्ध : स्वामी मुक्तानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Havan purifies the atmosphere: Swami Muktanand
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर गीता कुंज आश्रम में श्रद्धालुओं  को आशीर्वाद देती  स्वामी मुक्तानंद।
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर स्थित श्रीगीता कुंज आश्रम बद्रीनारायण मंदिर में चल रहे चतुर्मास के अवसर पर विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष डॉ. नीलिमा शांगला ने कहा कि स्वामी मुक्तानंद मौन व्रत धारण किए हुए हैं। आज पानीपत से आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली और विश्व में सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। हवन के महत्व की लिखित रूप में संदेश देते हुए स्वामी मुक्तानंद ने कहा कि यज्ञ का धुआं वातावरण एवं वायु मंडल को शुद्ध करने के साथ लोगों के आत्मबल को बढ़ाता है। श्रीमद् भागवत से जीव में भक्ति ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से प्राकृतिक वातावरण में शुद्धता के साथ-साथ अपने भीतर के अवगुण भी दूर होते हैं। उन्होंने बताया कि यज्ञ से रोगाणुओं अर्थात कृमियों का नाश हो जाता है। यह रोगजनक कृमि पर्वतों, वनों, औषधियों, पशुओं और जल में रहते हैं, जो हमारे शरीर में अन्न और जल के साथ जाते हैं। उन्होंने कहा कि भक्त की साधना से खुश होकर भगवान रीझ जाते हैं। इस मौके पर आचार्य योगेंद्र व द्वारिका मिश्र द्वारा वेद मंत्रों सहित विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई। इस अवसर पर गुजरी गोयल, अरुण गोयल, अंकित गुप्ता, शिवम गुप्ता, प्रवीण गर्ग व नितेश गोयल आदि भक्तजन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed