फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hasla launched a signature campaign in support of the restoration of the old pension.

Kurukshetra News: पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में हसला ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Hasla launched a signature campaign in support of the restoration of the old pension.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) ने शनिवार को ओपीएस संकल्प अभियान चलाया। हसला ने इस्माइलाबाद और थानेसर के चार राजकीय विद्यालयों का दौरा किया। शिक्षकों से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने का आह्वान किया गया। अभियान के दौरान शिक्षकों को ओपीएस बहाली का संकल्प भी दिलाया गया। तरसेम कौशिक ने ओपीएस को कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का आधार बताया। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना बाजार आधारित होने से भविष्य को अनिश्चित बनाती है। कौशिक ने जोर दिया कि ओपीएस सेवानिवृत्ति के बाद सुनिश्चित आय प्रदान करती है। संगठन का यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक प्रदेश में ओपीएस बहाल नहीं हो जाती। इस दौरान सतबीर कौशिक, संदीप तंवर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed