{"_id":"6aa3137c778132132909ffa1","slug":"haryanvi-heritage-and-the-message-of-the-holy-gita-etched-on-canvas-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-160897-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कैनवास पर उकेरी गई हरियाणवी विरासत और पावन गीता के संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कैनवास पर उकेरी गई हरियाणवी विरासत और पावन गीता के संदेश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कला कीर्ति भवन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय चित्रकला शिविर का वीरवार को भव्य समापन हुआ। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने बतौर मुख्य अतिथि पेंटिंग और कलाकृतियों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर कलाकारों में ऊर्जा भरी। कैनवास पर उतरी हरियाणवी संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और कुरुक्षेत्र के पावन गीता उपदेश के दृश्यों को देखकर वे भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने चित्रकारों की रचनात्मकता की सराहना कर हौसला बढ़ाते हुए कला परिषद के प्रयासों को कला प्रेमियों के हित में बताया।
राज्य स्तरीय शिविर में प्रदेश के आठ राज्यों से आए चित्रकारों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। करनाल से वीरेंद्र वर्मा, पानीपत से मोहित जांगड़ा, सोनीपत से रीना चौधरी एवं दुर्गेश, फरीदाबाद से रामओंकार, रोहतक से मोहन जांगड़ा एवं शैलेंद्र, कैथल से अंजलि धीमान, हिसार से मनोज बजाज और गुरुग्राम से के विश्वनाथन को सम्मानित किया। परिषद उपाध्यक्ष महेश जोशी ने शिविर की पूर्ण जानकारी मुहैया कराई। इस अवसर पर ललित कला समन्वयक सीमा कांबोज सहित कई नामचीन हस्तियां और दर्शक मौजूद रहे।