फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Welfare department employee caught taking bribe of Rs 30 thousand

Haryana: 30 हजार रुपये की रिश्वत लेता कल्याण विभाग का कर्मी काबू, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई

Thu, 21 Mar 2024 11:11 PM IST
bhupendra singh भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:11 PM IST
सार

30 हजार रुपये की रिश्वत लेते कल्याण विभाग का कर्मी काबू किया गया है। अंबाला एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शिकायत के बाद कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Haryana: Welfare department employee caught taking bribe of Rs 30 thousand
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के बाबैन क्षेत्र में एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में सरकार की ओर से पीड़ित व्यक्ति को मिलने वाली चार लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि दिलवाने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते कल्याण विभाग के एक कर्मचारी को अंबाला एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने काबू किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बाबैन निवासी शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में सरकार की ओर से उनके परिवार के तीन सदस्यों को चार लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि मिलनी थी।
विज्ञापन


आवेदन के बाद कल्याण विभाग में कार्यरत कर्मचारी विकास गर्ग सहायता राशि दिलवाने की एवज में एक लाख 30 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर मांग रहा था। उन्होंने उक्त कर्मचारी को 80 हजार रुपये की राशि पहले ही दे दी थी। इसके बाद वह कर्मचारी 50 हजार रुपये की राशि और मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त राशि लेने के लिए कर्मचारी उसे बार-बार धमका भी रहा था। इसके बाद बातचीत में 30 हजार रुपये देना तय किया गया। बताया जा रहा है कि वीरवार को जब आरोपी विकास गर्ग तय राशि लेने के लिए शाम को उसके घर आया और रिश्वत के 30 हजार रुपये लेकर जाने लगा तो पहले से ही मौके पर पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। उधर,ब्यूरो के स्थानीय प्रभारी इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed