{"_id":"66f653e255db461eae027ae9","slug":"haryana-union-home-minister-amit-shah-will-reach-hot-seat-ladwa-today-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हॉट सीट लाडवा में आज गरजेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हॉट सीट लाडवा में आज गरजेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे भूपेंद्र हुड्डा
Fri, 27 Sep 2024 12:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 12:15 PM IST
सार
दोनों नेता हर वर्ग के लोगों को साधने का प्रयास करेंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। नौ डीएसपी व पुलिस की 14 कंपनी तैनात की गई है। थानेसर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : @BJP4india
विस्तार
आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का सियासी पारा बढ़ने वाला है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पहुंचेंगे। गृह मंत्री हॉट सीट लाडवा विधानसभा क्षेत्र में गरजेंगे। वे रादौर रोड पर रैली को संबोधित कर हर वर्ग के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 9 डीएसपी व पुलिस की 14 कंपनी तैनात की गई है।
विज्ञापन
यह तीसरा मौका है जब भाजपा के केंद्रीय मंत्री स्टार प्रचारक के तौर पर हॉट सीट लाडवा विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। उनसे पहले केंद्रीय उर्जा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे सेक्टर 17 में पार्टी प्रत्याशी अशोक अरोड़ा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार को धार देंगे।
विज्ञापन
गृह मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है तो वहीं तैयारियां भी व्यापक स्तर पर की गई है। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की मानें तो गृहमंत्री अमित शाह के इस दौरे का बड़ा असर होगा। इसी सीट पर पार्टी ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी को मैदान में उतारा हुआ है। वे भी यहां जमकर पसीना बहा रहे हैं तो वहीं उनके साथ पत्नी सुमन सैनी भी चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही।
विज्ञापन
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र की धरा पर रैली को संबोधित कर किसान से लेकर जवान व मजदूर से लेकर कर्मचारी तक साधने के लिए भरसक प्रयास करने पहुंचे थे। उनकी रैली को लेकर भी बड़ा उत्साह देखा गया था।
वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भी भारी भीड़ उमड़ने के दावे किए जा रहे हैं। गत दिवस ही केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी यहां जनसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री नायब सैनी के चुनाव प्रचार में ताकत झौंकने पहुंचे थे।