फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Two including a woman lost their lives in road accidents

Haryana: सड़क हादसों में महिला समेत दो की गई जान, सड़क किनारे खड़ी महिला को डंपर ने मारी टक्कर

Tue, 15 Oct 2024 08:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 08:25 PM IST
सार

महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। 72 घंटे के लिए शवगृह में शव रखा गया है। दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Haryana: Two including a woman lost their lives in road accidents
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगह वाहनों के नीचे कुचले जाने से महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पिपली-थर्ड गेट मार्ग पर श्रद्धानंद चौक के नजदीक डंपर ने अज्ञात महिला और जीटी रोड पर मोहड़ी के नजदीक अज्ञात वाहन ने 47 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त राजेश कुमार निवासी जिला कैथल के रूप में हुई। राजेश जीटी रोड पर महिला के कपड़े पहनकर चालकों से रुपये मांग कर गुजारा करता था।

विज्ञापन


थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में रिंकू कुमार निवासी बहादुरपुरा ने बताया कि वह सुबह अपने रिश्तेदार को पिपली छोड़कर वापस अपने घर आ रहा था। सुबह करीब पौने आठ बजे मोहन नगर पुल से नीचे उतरा तो एक महिला सड़क पार करने के लिए सड़क के किनारे पर खड़ी थी उसी समय एक डंपर ने सीधी टक्कर महिला को मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने के कारण महिला सड़क पर गिर गई और डंपर उसे कुचलते हुए निकल गया। उसने बाइक रोककर एंबुलेंस की मदद से उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त न होने कारण शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्राथमिक जांच के मुताबिक महिला की उम्र करीब 35 साल थी। महिला मांग कर अपना गुजारा करती थी। पुलिस ने शिकायत पर डंपर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


उधर, सीता राम निवासी तरावड़ी जिला करनाल ने शाहाबाद पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका जीटी रोड पर मोहड़ी के पास ढाबा है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह अपने ढाबे पर बैठा था। इसी दौरान उसके ढाबे के आसपास महिला के कपड़े पहनकर ट्रक चालक से पैसे मांग कर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed