फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana State Sports Festival: Players from Fatehabad and Karnal excel in cycling competitions.

Kurukshetra News: 80 मीटर दौड़ में लड़कियों में नंदिनी और लड़कों में धीरेन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Haryana State Sports Festival: Players from Fatehabad and Karnal excel in cycling competitions.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार रहे। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, इसलिए प्रत्येक छात्र को प्रतिदिन कुछ समय योग या किसी न किसी खेल गतिविधि को जरूर देना चाहिए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन



कक्षा तीसरी की 80 मीटर दौड़ में लड़कियों में नंदिनी प्रथम, रोशनी द्वितीय, निशा तृतीय रहीं और लड़कों में धीरेन पहले, मयंक दूसरे और तेजस तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा चौथी की बैग रेस में जतिन, दक्ष वर्मा, तरुण ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कियों में अंशिका, गुरसीरत और गर्विश ने बाजी मारी। कक्षा पांचवीं की फ्रॉग रेस में मोक्षित, समर, मयंक (लड़के वर्ग) और युविका, जिज्ञासा, नंदिनी (लड़कियां वर्ग) विजेता रहे।
विज्ञापन

कक्षा छठी की चम्मच रेस में रक्षित, आदित्य (लड़के) और आयुषी, विंदेश्वरी, नायरा (लड़कियां) ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों की म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में उषा मलिक ने पहला, सुमन ने दूसरा और मीना सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। शिक्षकों और छात्रों के बीच वॉलीबॉल मैच में डॉ. सुशील टाया, संदीप चौहान, आशीष और अमित कुमार की टीम विजेता रही। कक्षा सात की सेग रेस में देवांश, विवेक, जतिन (लड़के) और गुरलीन, कल्पना, माही (लड़कियां) विजेता रहे। आठवीं की हडल रेस में रचित, ओम भारती, गुरित (लड़के) और रिजल, पालक, निशा (लड़कियां) ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौवीं की थ्री लैग रेस में मनन व देव की जोड़ी पहले, नमन व हैदर दूसरे और कार्तिक व सागर तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की स्लो साइकिल दौड़ में ईशा ने पहला, महक ने दूसरा और महक (द्वितीय वर्ग) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10वीं की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक, प्रिंस, मनन (लड़के वर्ग) और सोनाक्षी, पूषा, अंजलि (लड़कियां वर्ग) विजेता बने। 11वीं-12वीं की रिले रेस में लड़कों की टीम दीपांशु, वीरेंद्र, शिव और रनदीप पहले, कृष, रोहित, सुधांशु और अनुज दूसरे, जबकि यश, हर्षप्रीत, अंकित और अनिरुद्ध तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की टीम सलोनी, ईशा, नंदिनी और यीशु पहले, कीर्ति, भूमिका, ग्रैसी और रश्मि दूसरे तथा वंशिका, भावना, कनिष्का और रज्जी तीसरे स्थान पर रही।


प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम के तहत वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रखा गया। वाइस चेयरपर्सन प्रो. सुनीता दलाल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed