{"_id":"66987249e5274c5814017957","slug":"haryana-sikh-gurdwara-management-committee-will-honor-cm-naib-singh-saini-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-121074-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सीएम नायब सिंह सैनी को सम्मानित करेगी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सीएम नायब सिंह सैनी को सम्मानित करेगी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर 19 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध सहित सदस्य भी शामिल होंगे। यह जानकारी कमेटी के प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने दी।
अजराना ने बताया कि कुछ अहम मांगों को लेकर हरियाणा कमेटी द्वारा सीएम को ज्ञापन भी दिया जाएगा। ज्ञापन में एक्ट 2014 अनुसार हरियाणा सिख गुरुद्वारा ज्यूडीशियल कमीशन बनाने, अधिसूचित गुरुद्वारा साहिबान की जमीन का इंतकाल एसजीपीसी, लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं अन्य से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नाम तब्दील करने, अंबाला-सहारनपुर हाईवे से गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब पातशाही नौवी सुढल (यमुनानगर) तक फ्लाईओवर वाला रास्ता बनाने, प्रदेश के 39 ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान की अधिसूचना संबंधी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गृह विभाग को भेजे गए पत्र नंबर 1448 दिनांक 28 जुलाई 2023 बारे, मीरी-पीरी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज की सेवा संभाल, कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय बनाने, प्रदेश में अलग-अलग वक्फ बोर्ड की भूमि पर बने गुरुद्वारा साहिबान की जमीन का मालिकाना हक देने, थीम पार्क कुरुक्षेत्र में से गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी की पार्किंग के लिए भूमि देने, हरियाणा प्रदेश में पंजाबी को दूसरी व सरकारी भाषा का दर्जा देने, सोनीपत के बड़ खालसा में हरियाणा कमेटी को सराएं बनाने के लिए भूमि देने, माता सुंदरी गर्ल्स काॅलेज निसिंग करनाल का 2010 से अब तक का प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने और गुरु तेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल कैथल का प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने की मांग सीएम के समक्ष रखी जाएगी।
अजराना ने बताया कि भाजपा सरकार के सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा सिख कौम के लिए किए जा रहे कार्यों के कारण सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध की अगुवाई में धर्म प्रचार चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, कनिष्ठ उपप्रधान रविंदर कौर अजराना, महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर, संयुक्त सचिव गुलाब सिंह मुनक, कार्यकारिणी समिति सदस्य टीपी सिंह, जत्थेदार जगसीर सिंह मांगेआना, जत्थेदार बलदेव सिंह खालसा, सुदर्शन सिंह गावड़ी, तजिंदरपाल सिंह नारनौल समेत अन्य सदस्य अपने-अपने समर्थकों को साथ लेकर चंडीगढ़ सीएम निवास पर पहुंचेेगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा सिख कौम के लिए किए गए कार्यों के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पहली सरकार है, जिसने सिख गुरुद्वारा साहिबान के इतिहास दिवस श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाए हैं। यही नहीं, भाजपा ने किला लोहगढ़ में सिख कौम के महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक बनाने के लिए भी विशेष कदम उठाए हैं। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला को पार्किग के लिए जमीन दी गई है, जबकि पिछले दिनों मुख्यमंत्री सैनी ने गुरु घर के प्रति अपनी आस्था दिखाते हुए गुरुद्वारा चिल्ला साहिब सिरसा के नाम पौने नौ एकड़ भूमि करने का प्रस्ताव पारित किया है।