फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   haryana sanghrhalya

धरोहर हरियाणा संग्रहालय ने अपनाया अपणा घर

Fri, 29 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Fri, 29 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
haryana  sanghrhalya
 उन्होंने बताया कि केन्द्र तथा हरियाणा सरकार के पर्यटन व टैक्सटाईल बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सूरज कुंड क्राफ्ट मेले का आयोजन 01 से 15 फरवरी 2016 को किया जा रहा है। इस मेले में पहली बार हरियाणा हेरिटेज के दर्शन होंगे।
विज्ञापन


धरोहर हरियाणा संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा के पर्यटन विभाग की पहल पर पहली बार धरोहर हरियाणा संग्रहालय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में अपणा घर के माध्यम से हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत करेगा। अपणा घर की पूरी साज-सज्जा धरोहर हरियाणा संग्रहालय हरियाणवी तरीके से कर रहा है। इस घर में हरियाणा से जुड़ी हुई पारम्परिक विषय-वस्तुओं को प्रदर्शित किया जायेगा।
विज्ञापन


 अपणा के घर के साथ ही कुवि धरोहर हरियाणा संग्रहालय की ओर से जुलाहा, कुम्हार, चरखा कातना, दरी बनाना, टोकरे बनाना, जेवड़ी बांटना जैसी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत स्वरूप में प्रस्तुत किया जायेगा। इसके अतिरिक्त बैलगाड़ी, सबसे बड़ा हुक्का, पुराने बर्तन तथा घेर संस्कृति को भी उजागर किया जायेगा। इतना ही नहीं पगड़ी बंधवाओ, फोटो खिंचवाओ विधा के माध्यम से हरियाणवी पगड़ी को सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में विदेशी सैलानियों तक पहुंचाया जायेगा। उल्लेखनीय है सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में हर वर्ष दस लाख से अधिक पर्यटक भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed