फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana's son became Mr. Punjab

हरियाणा का छोरा बना मिस्टर पंजाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Haryana's son became Mr. Punjab
Haryana's son became Mr. Punjab - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। पंजाब के जालंधर शहर में 28 फरवरी को हुई बॉडी बिल्डर की ओपन प्रतियोगिता में पिहोवा के गांव बोड़ा का दलवींद्र सिंह मिस्टर पंजाब चुना गया है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश से करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

मेन फिजिकल में ओपन प्रतियोगिता में दलवींद्र ने पंजाब व हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागियों को पछाड़ दिया और ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि बॉडी बिल्डर हरमिंद्र डुलोवाल ने उन्हें ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। पिहोवा पहुंचने पर दलवींद्र का जोरदार स्वागत किया गया। दलवींद्र ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता की पिछले करीब छह माह से तैयारी कर रहा था। अधिकतर समय उसने जिम में ही निकाला। उसने ट्रेनर रवि विग के मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास किया। ट्रेनर ने उसे खाने पीने से लेकर व्यायाम तक के बारे में सभी चीजों का ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इससे पहले भी वह कई प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है और विजयी रहा। कोच रवि ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के लिए दिनरात मेहनत करनी पड़ती है। दलवींद्र अपनी मेहनत की बदौलत ही इस मुकाम पर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed