{"_id":"67477edbecb702ab7e09c744","slug":"haryana-pavilion-is-being-decorated-on-the-banks-of-brahma-sarovar-more-than-70-stalls-will-be-set-up-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127512-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर तट पर सजाया जा रहा हरियाणा पैवेलियन, लगेंगे 70 से अधिक स्टाॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर तट पर सजाया जा रहा हरियाणा पैवेलियन, लगेंगे 70 से अधिक स्टाॅल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट पर हरियाणावी पैवेलियन भी सजाया जा रहा है, जिसमें 70 से अधिक स्टॉलें होंगी। इसी पैवेलियन में पांच से 11 दिसंबर तक पर्यटक हरियाणवी संस्कृति से रूबरू होंगे तो वहीं विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से धमाल मचाएंगे। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में बुधवार को कमेटी रूम में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से ब्रह्मसरोवर में स्थापित किए जा रहे हरियाणा पैवेलियन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रो. सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित किया जा रहा हरियाणा पैवेलियन पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत के 70 से अधिक स्टॉल हरियाणा पैवेलियन में स्थापित किए जाएंगे। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि हरियाणा पैवेलियन में जहां एक ओर हरियाणवी व्यंजन पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं पर्यटकों को हरियाणा की समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पूरी टीम हरियाणा पैवेलियन की साज-सज्जा में जुटी हुई है। जल्द ही यह पैवेलियन बनकर तैयार हो जायेगा। डॉ. पूनिया ने बताया कि पैवेलियन में एक सांस्कृतिक मंच भी स्थापित किया जा रहा है, जिस पर सुबह से लेकर शाम तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें कलाकार हरियाणवी संस्कृति के विविध स्वरूपों को प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा प्रायोजित होंगे। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रॉक्टर प्रो. रमेश भारद्वाज, खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, डॉ. सलोनी दिवान, प्रो. मोहिंद्र चांद, प्रो. अनिता दुआ, प्रो. प्रीति जैन, प्रो. रीटा, प्रो. अनिल गुप्ता सहित विभिन्न कमेटियों के सदस्य मौजूद थे।