फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: On victory, Nayab Saini said – This is the victory of the youth, poor, farmers and women of the state

Haryana: जीत पर नायब सैनी बोले- प्रदेश के युवा, गरीब, किसान व महिलाओं की है यह जीत

Tue, 08 Oct 2024 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 11:01 PM IST
सार

कार्यकारी मुख्यमंत्री ने चुनाव में जीत के बाद ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका। 

विज्ञापन
Haryana: On victory, Nayab Saini said – This is the victory of the youth, poor, farmers and women of the state
नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में युवा, गरीब, महिला व किसान वर्ग की बदोलत ही प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार आई है। ऐसे में यह जीत भी इन वर्गों की ही है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व डबल इंजन सरकार की नीतियों में भरोसा जताते हुए कमल खिलाया है। यह कहना है हॉट सीट लाडवा से विजयी रहे एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी का।

विज्ञापन


वे लाडवा विधानसभा क्षेत्र में हुई अपनी जीत की घोषणा के बाद प्रमाण पत्र लेकर श्री कृष्ण स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्नी सुमन सैनी के साथ पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की दो करोड़ 80 लाख जनता का आभार जताते हैं, जिन्होंने फिर से उन्हें जनादेश दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया और कहा कि उन्होंने हरियाणा प्रदेश को इस कदर संभाला है कि न केवल हर दृष्टि से आगे बढ़ा है बल्कि यहां की जनता ने भी उनके प्रति भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार की नीतियों से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला है और पार्टी व सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया और कहा कि उन्होंने पसीना बहाते हुए कड़ी मेहनत की है, जिसका परिणाम आज मिला है।  कार्यकर्ताओं ने यह ऐतिहासिक विजय दिलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed