फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Lok Sabha Candidate Abhay Chautala has assets worth more than Rs 48 crore

Haryana: अभय चौटाला के पास 48 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, पत्नी के पास 15 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

Wed, 01 May 2024 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 May 2024 11:57 PM IST
सार

अभय चौटाला ने पहले गुरुद्वारा व आश्रम में माथा टेका, फिर नामांकन भरा। इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से नामांकन भरा है। पत्नी कांता चौटाला कवरिंग प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Lok Sabha Candidate Abhay Chautala has assets worth more than Rs 48 crore
अभय चौटाला। - फोटो : @AbhaySChautala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो नेता अभय चौटाला ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर पत्नी कांता चौटाला ने नामांकन भरा है। दोपहर के समय अभय चौटाला नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जिला सचिवालय पहुंचे, जहां उनके साथ पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं शिरोमणी अकाली दल बादल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल, करनाल से एनसीपी व इनेलो गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी मराठा वीरेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। अभय चौटाला ने नामांकन भरने से पहले गुरुद्वारा छठी पातशाही व जगद्गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में माथा टेका। नामांकन के बाद वे थीम पार्क पहुंचे, जहां रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन


उधर बुधवार को ही सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के ओम प्रकाश, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्य) से सतबीर, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर से खजान सिंह, समता पार्टी से नरेश कुमार, आजाद उम्मीदवार अभिषेक ने भी नामांकन भरा। अब तक 10 प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


अभय चौटाला के पास 48 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, पत्नी के पास 15 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
कुरुक्षेत्र। इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अभय सिंह ने अपने आवेदन में अपनी कुल आय 2022-23 वित्तीय वर्ष में एक करोड़ 63 लाख, 83 हजार 298 रुपए दशाई है और उनके पास सात लाख 23 हजार 475 रुपए और उनकी पत्नी कांता सिंह के पास छह लाख 15 हजार रुपए नकद राशि है। कुल चल संपत्ति 32 करोड़ 61 लाख 57 हजार 503 रुपए और अचल संपत्ति 16 करोड़ 98 लाख 62 हजार 996 रुपए दर्शायी है। अभय चौटाला ने नामांकन पत्र में अपनी शैक्षणिक योग्यता हरियाणा भिवानी बोर्ड से वर्ष 1981 में दसवीं कक्षा पास दर्शायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अभय चौटाला की कवरिंग के तौर पर पत्नी कांता सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने अपने आवेदन में अपनी कुल आय 2022-23 वित्तीय वर्ष में आठ लाख, 75 हजार 20 रुपए दर्शायी है और उनके पास छह लाख 15 हजार रुपए नकद राशि है तथा कुल चल संपत्ति चार करोड़ 38 लाख 81 हजार 829 रुपए और अचल संपत्ति 11 करोड़ 25 लाख 42 हजार 500 रुपए दर्शायी है। इनेलो की कवरिंग उम्मीदवार कांता सिंह ने अपने नामांकन पत्र में अपनी शैक्षणिक योग्यता हरियाणा भिवानी बोर्ड से दसवीं कक्षा पास दर्शाई है।

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के ओमप्रकाश एक करोड़ की संपत्ति के मालिक
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के ओम प्रकाश ने अपने आवेदन में अपनी कुल आय 2022-23 वित्तीय वर्ष में चार लाख 91 हजार 460 रुपए दर्शाई है और उनके पास 60 हजार रुपए और उनकी पत्नी सुमन के पास 15 हजार रुपए नकद राशि है तथा उन्होंने अपने नामांकन पत्र में अपनी कुल चल-अचल संपत्ति एक करोड़ चार हजार 328 रुपए दर्शायी है। उन्होंने कुवि से 1978 में शास्त्री की डिग्री हासिल की है।


आजाद उम्मीदवार अभिषेक ने अपने आवेदन में अपनी कुल आय शून्य बताई है और उनके पास 60 हजार रुपए नकद राशि है तथा कुल संपत्ति 60 हजार रुपये हैं। उन्होंने आठवीं कक्षा पास की है। राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्य) के उम्मीदवार सतबीर ने अपने आवेदन में अपनी कुल आय शून्य बताई है और उनके पास 50 हजार व उनकी पत्नी बलजीत कौर के पास 20 हजार रुपए नकद राशि है तथा कुल संपत्ति 92100 रुपए है। वे 12वीं पास है। समता पार्टी के उम्मीदवार नरेश कुमार ने अपने आवेदन में अपनी कुल आय 2022-23 वित्तीय वर्ष में चार लाख 85 हजार 100 रुपए दर्शायी है और उनके पास एक लाख 50 हजार व उनकी पत्नी बलजीत कौर के पास एक लाख 50 हजार रुपए नकद राशि है तथा कुल चल संपत्ति तीन लाख 60 हजार रुपये और अचल संपत्ति आठ लाख 25 हजार रुपये दर्शायी है। वे भी 12वीं पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed