फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Kumari Selja reached Kurukshetra, discussed with workers for alliance candidate

Haryana: कुरुक्षेत्र पहुंची कुमारी सैलजा, गठबंधन प्रत्याशी के लिए कार्यकर्ताओं से की चर्चा, कहा- हम एकजुट हैं

Sun, 24 Mar 2024 07:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 07:08 PM IST
सार

सैलजा ने कहा कि आज पूरे देश में लोकतंत्र को बचाना ही सबसे बड़ा मुद्दा, इस लड़ाई में सभी एकजुट हैं। कानून के आगे सभी बराबर है। कांग्रेस व आप पर कार्रवाई तो भाजपा पर क्यों नहीं हो रही। 

विज्ञापन
Haryana: Kumari Selja reached Kurukshetra, discussed with workers for alliance candidate
पत्रकार वार्ता करतीं कुमारी सैलजा - फोटो : संवाद

विस्तार

आज पूरे देश भर में लोकतंत्र खतरे में है और इसे बचाना ही सबसे बड़ा मुद्दा है। इस लड़ाई में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस व देशभर के अनेक दल एकजुट हैं। लड़ाई मजबूती के साथ जीती जा सके, इसके लिए ही गठबंधन बनाया गया है। इसी गठबंधन से भाजपा डरी हुई है, जिसके चलते ही इसे तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह कहना है कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का।

विज्ञापन


वे कुरुक्षेत्र में ढांड रोड पर एक होटल में पत्रकारों से चर्चा कर रहीं थीं। इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर बैठक की, जिसमें गठबंधन प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता को भारी मतों से जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पत्रकारों से चर्चा में सैलजा ने कहा कि कानून सभी के लिए एक होता है, लेकिन जिन दूसरे दलों के लोगों को भाजपा भ्रष्टाचारी बताती है, वे भाजपा में शामिल होते ही वाशिंग पाऊडर से धुल जाते हैं। यहां तक कि जब दिल्ली में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर कार्रवाई की जा रही है तो भाजपा संगठन व नेताओं पर क्यों नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सीधे तौर पर गठबंधन को कमजोर करने का प्रयास है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन हरियाणा के शराब घोटाले पर चुप्पी साधी हुई है। भाजपा सरकार की ऐसी मंशा से गठबंधन कमजोर नहीं और मजबूत हो रहा है। 

सैलजा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भी गठबंधन का हिस्सा है और नीति के तहत कुरुक्षेत्र सीट आप को दी गई तो बाकी नौ सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता सभी प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन, असंध विधायक शमशेर गोगी, पूर्व स्पीकर अकरम खान, सुरेश यूनिसपुर, एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा, पूर्व थानेसर प्रत्याशी रहे बलकार सिंह, जिलाध्यक्ष विशाल खुब्बड़, सुमित हिंदुस्तानी सहित दोनों पार्टियों के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मैं विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार
कुमारी सैलजा ने कहा कि उनकी इच्छा है कि इस बार वे विधानसभा चुनाव लड़ें, ताकि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाई जा सके। मुख्यमंत्री बनने की इच्छा के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनेक नेता हैं जो सक्षम हैं। मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय पार्टी का होता है। हर कार्यकर्ता पार्टी को सत्ता में लाने के लिए मेहनत कर रहा है। 


कार्यकर्ताओं को देंगे दो गांठ वाले परने : सुशील गुप्ता
गठबंधन प्रत्याशी एवं आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि गठबंधन पूरी तरह से मजबूती से चुनाव लड़ रहा है, जिससे भाजपा डरी हुई है। भाजपा के षड़यंत्रों से गठबंधन कमजोर पड़ने वाला नहीं है बल्कि कार्यकर्ताओं को दो-दो गांठ वाले परने दिए जाएंगे, ताकि गठबंधन और ज्यादा मजबूत हो। उन्होंने कहा कि गठबंधन का हर कार्यकर्ता पूरी मेहनत व ईमानदारी से चुनाव प्रचार में जुटा है और जीत भी हासिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed