फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Kala Parishad organized cultural programs in schools, Kurukshetra

मेरा दामण सिमादे हो ओ ननदी के बीरा...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana Kala Parishad organized cultural programs in schools, Kurukshetra
हरियाणा दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद की ओर से विभिन्न अवसरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की कला और संस्कृति को बढ़ावा देते हुए न केवल कलाकारों को मंच दिया जा रहा है, बल्कि युवा पीढ़ी का कला के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा कला परिषद की अलग-अलग विद्यालयों में हरियाणा दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें कलाकारों ने हरियाणवी रंगों से पूरे माहौल को सराबोर कर दिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुराला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उमरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला सहित टेरी पब्लिक स्कूल, बारना, विवेकानंद पब्लिक स्कूल मथाना, ब्लूमिंग ब्रेंस स्कूल तथा रुकमन कॉन्वेंट स्कूल कुरुक्षेत्र में अलग-अलग सांस्कृतिक दलों ने हरियाणवी नृत्य तथा देशभक्ति व हरियाणवी लोकगीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विकास विशु, सन्नी कुमार, राजीव कुमार, अंकित कुमार, अमित मथाना, मनोज कुमार आदि कलाकारों ने प्रस्तुत कार्यक्रमों में हरियाणवी रीति-रिवाजों पर आधारित प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोहा।
विज्ञापन

वहीं रागनियों के माध्यम से हरियाणवी परिवेश के दर्शन कराए गए। इसके अलावा आजादी का अमृतम होत्सव को सार्थक करते हुए देशभक्ति गीतों से मां भारती को नमन किया गया। मत छेड़ बलम मेरे चुंदड़ ने, मेरा दामण सिमादे हो ओ ननदी के बीरा, बन्ना गिरी छवारे छोले पर बनड़ी ना बोले तथा भांग रगड़ के पिया करूं मैं कुण्डी सोटे आला सूं आदि गीतों पर नृत्य कर कलाकारों ने विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed