फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: JJP Kurukshetra Lok Sabha rally, Deputy Chief Minister Dushyant Chautala reached Shahbad

Haryana: JJP की कुरुक्षेत्र में रैली, दुष्यंत चौटाला बोले- राजस्थान विधानसभा का ताला हमारी चाबी से ही खुलेगा

Sun, 05 Nov 2023 01:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 01:32 PM IST
सार

पार्टी नेताओं ने दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। दुष्यंत मुख्यमंत्री के नाम से नारे भी लगे। रैली के जरिए दुष्यंत को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री करार दिया।

विज्ञापन
Haryana: JJP Kurukshetra Lok Sabha rally, Deputy Chief Minister Dushyant Chautala reached Shahbad
मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जननायक जनता पार्टी की रविवार को शाहाबाद में रैली हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस बार राजस्थान विधानसभा का ताला भी हमारी चाबी से ही खुलेगा। हरियाणा प्रदेश के पार्टी के कार्यकर्ता कल से ही राजस्थान में जी तोड़ मेहनत करेंगे और वहां सरकार हमारी पार्टी के सहयोग के बिना नहीं बन सकती। चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भी होने वाले चुनाव में अभी 300 दिन बचे हैं और इसके लिए एक-एक दिन कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन


बूथ स्तर पर बूथ योद्धा व सखी दिन रात मेहनत करेंगे। उन्हें कार्यकर्ताओं में बने उत्साह को देख पूरा विश्वास है कि आने वाले चुनाव में परिणाम हमारी उम्मीद के अनुसार होंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह सब तभी होगा जब एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच संघर्ष करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें संगठन को और मजबूत बनाना होगा जिसके लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने अपने कार्यकाल के दौरान अब तक सरकार की रही योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की तो वहीं पार्टी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल के पद चिन्हों पर चलते हुए दुष्यंत चौटाला हर वर्ग के कल्याण में लगा है। उन्होंने अब तक अपनी जिम्मेदारी पूरी कुशलता से निभाते हुए अनेकों कार्य किए अब कार्यकर्ताओं ने देखना है कि वह उन्हें किस स्तर पर जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

रैली को लेकर कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की इस रैली में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंच चुके हैं। रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की हुई है। पार्टी नेता व पदाधिकारी काफिले के साथ रैली स्थल पर पहुंचे हैं।


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, केसी बांगड़, ईश्वर सिंह आदि नेता पहुंचे। वहीं पार्टी नेता मायाराम चंद्रभानपुर, रणदीप कौल, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, गुहला के विधायक ईश्वर सिंह ने उपमुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। दुष्यंत मुख्यमंत्री के नाम से नारे भी लगे। रैली के जरिए दुष्यंत को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed