फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana has right on Bhakra water and will always have it: Arora

भाखड़ा के पानी पर हरियाणा का हक है और हमेशा रहेगा : अरोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana has right on Bhakra water and will always have it: Arora
कुरुक्षेत्र। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी विफलता को छिपाने के लिए पानी का मुद्दा बना रही है। वहां की सरकार फेल हो चुकी है और पंजाब के लोग अब इस सरकार को बदलना चाहते हैं। लोगों का ध्यान बांटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान इस प्रकार की बात करते हैं। भाखड़ा के पानी पर हरियाणा का हक था, हक है और भविष्य में भी रहेगा। इसके लिए हरियाणा मजबूती से लड़ाई लड़ेगा। उक्त विचार थानेसर के विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने बुधवार को जारी बयान में व्यक्त किए।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि जब हरियाणा व पंजाब अलग-अलग हुए थे तब से हरियाणा के हिस्से का पानी हरियाणा को मिलता है। इसके बाद एसवाईएल का पानी भी मिलना है जोकि पंजाब द्वारा रोका हुआ है। अब भाखड़ा के पानी में कटौती करने की बात पंजाब के मुख्यमंत्री कह रहे हैं जोकि बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन

हरियाणा अपना हक ले रहा है। प्रदेश को पहले ही अपने हिस्से से पानी कम मिल रहा है। इस मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सख्त संज्ञान लेना चाहिए व सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और मिलकर पंजाब के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। यदि पंजाब पानी में कटौती करने की बता करता है तो हरियाणा होकर पंजाब जाने वाले वाहनों को रोक देना चाहिए। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री को भी यदि दिल्ली जाना है तो हरियाणा की सड़कों से न निकलकर हवाई रास्ते से होकर जाना चाहिए। इस मामले में हरियाणा सरकार को पूरी सख्ती बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा नेता द्वारा डीएसपी से माफी मंगवाना शर्मनाक

सिरसा के भाजपा नेता द्वारा डीएसपी से माफी मंगवाने के मामले में अरोड़ा ने कहा कि इससे पुलिस का मनोबल गिरेगा। मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस की ड्यूटी होती है, उसमें बाकायदा प्रोटोकॉल फॉलो करना होता है। इसके बावजूद पुलिस अधिकारी से माफी मंगवाई जाती है, यह निंदनीय है। इससे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा। पुलिस यदि गलत करती है तो कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन डयूटी निभाने की सजा यदि मिली है तो सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed