फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana has a distinct identity from the point of view of development: Saini

विकास की दृष्टि से हरियाणा की अलग पहचान : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana has a distinct identity from the point of view of development: Saini
कुरुक्षेत्र। हरियाणा प्रदेश गौरवशाली इतिहास के साथ विकासात्मक स्वरूप का प्रत्यक्ष उदाहरण है। जहां गीता की जन्मस्थली पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश दे रही है तो वहीं सरकार की विकासात्मक उपलब्धि देश के अग्रणी राज्यों में हरियाणा को अतुलनीय पहचान दे रही है।
विज्ञापन

यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का। मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के उपरांत विचार व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जांजीबार के सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री टीएम माविता, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने राज्यस्तरीय प्रगतिशील हरियाणा प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में हरियाणा सरकार की पिछले 10 वर्षों सहित इस कार्यकाल की अभी तक की उपलब्धियों को विस्तार से देखा और कहानी, अभिलेख व तस्वीरों की जुबानी की प्रदर्शनी को देखते हुए हरियाणा के गौरवमयी इतिहास सहित हरियाणा की विकास योजनाओं को प्रदर्शित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में सभी मेहमानों ने हरियाणा सरकार की विभागीय विकासात्मक उपलब्धियों व जनसेवा को समर्पित विकास योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टॉल का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed