फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Four employees including manager and deputy manager of Gurdwara Nada Sahib Panchkula suspended

Haryana: गुरुद्वारा नाडा साहिब पंचकूला के मैनेजर व उप मैनेजर सहित चार कर्मचारी सस्पेंड

Sat, 27 Apr 2024 07:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 07:18 PM IST
सार

कवलजीत सिंह अजराना ने बताया कि हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार असंध के आदेश पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Haryana: Four employees including manager and deputy manager of Gurdwara Nada Sahib Panchkula suspended
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी - फोटो : संवाद

विस्तार

ड्यूटी के दौरान कौताही एवं अनियममिताएं बरतने पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी ने गुरुद्वारा साहिब नाडा साहिब पंचकूला के एक मैनेजर समेत 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। सारे मामले की तय तक जाने के बाद हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने यह आदेश दिए।

विज्ञापन


इस बाबत जानकारी देते हुए एचएसजीएमसी के स्पोकसमैन कवलजीत सिंह अजराना ने बताया कि पिछले कुछ समय से ड्यूटी में कौताही एवं अनियममिताएं बतरने की जानकारी मिल रही थी। जब इसकी जांच करने के लिए टीम ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पातशाही दसवीं में पड़ताल की तो, काफी अनियममिताएं मिली।
विज्ञापन


काफी जांच करने पर पता चला कि गुरुद्वारा साहिब का प्रबंध चलाने की आड़ में गुरु घर के फंड का दुरुपयोग किया गया है। यह एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ। गहनता से पड़ताल करने के बाद हरियाणा कमेटी के हैड ऑफिस की टीम ने सारे मामले से प्रधान साहिब को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रधान साहिब ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड करने का आदेश दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा कमेटी के कुछ मैंबर साहिबान से मिलीभगत करके कर्मचारियों ने गुरुद्वारा साहिब के फंड का दुरुपयोग किया है।

इस मामले में आरोपी पाए जाने पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पातशाही दसवीं पंचकूला के मैनेजर परमजीत सिंह शेरगढ़, उप मैनेजर शिवचरण सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा हरियाणा कमेटी के दो चालकों पर भी संस्था द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है।

उन्हें करीब एक महीने पहले संस्था की गाड़ियां लेकर हैड ऑफिस में ड्यूटी पर हाजिर होने के आदेश दिए गए थे। मगर दोनों वाहन चालकों ने परवाह न करते हुए कार्यालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाई और वे कार्यालय में हाजिर ड्यूटी नहीं हुए। इस पर अधिकारियों की रिपोर्ट पर प्रधान साहिब ने चालक गुरप्रीत सिंह व हरजिंदर सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया है। सस्पेंड किए गए चारों कर्मचारियों का अलग-अलग स्थानों पर हैड कवार्टर बनाए गए हैं।


प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध पूरी तरह से सक्रिय हैं और उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि गुरुद्वारा साहिब के फंड का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा ड्यूटी में कौताही कर अनियममिताएं बरतने वाले कर्मचारी को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed