{"_id":"666f1530d184abfaae0f9e2f","slug":"haryana-former-cm-bhupinder-singh-hooda-rally-in-kurukshetra-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हुड्डा बोले- CM के तौर पर मेरे नाम से किसी को आपत्ति नहीं, लोकसभा टिकट वितरण हाईकमान का फैसला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हुड्डा बोले- CM के तौर पर मेरे नाम से किसी को आपत्ति नहीं, लोकसभा टिकट वितरण हाईकमान का फैसला था
Sun, 16 Jun 2024 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:09 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे नाम से किसी को आपत्ति नहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कि लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण में कोई कमी नहीं थी, हाईकमान का फैसला था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे नाम से कांग्रेस पार्टी में किसी को आपत्ति नहीं है। प्रजातंत्र में सभी को चुनाव लड़ने और आगे बढ़ने का अधिकार होता है। प्रदेश में अब जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है और अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी। यह दावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने किया। वे रविवार को कुरुक्षेत्र में एक निजी पैलेस में कार्यकर्ता सम्म्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण में कोई कमी नहीं थी और यह हाईकमान का फैसला था। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लक्ष्य पूरा होने तक न रुकना है, न झुकना है सिर्फ बढ़ते जाना है। कुरुक्षेत्र धर्म क्षेत्र है, न्याय का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को दो काम करने हैं।
विज्ञापन
पहला भाजपा सरकार के 10 साल की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाना है और सवाल पूछना है कि 10 साल में इस सरकार ने क्या किया। दूसरा, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के 10 साल के काम को घर-घर तक पहुंचाना है और आगे क्या करेंगे यह बताना है। कार्यकर्ता बताएं कि 2014 के पहले तक जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून-व्यवस्था, खेल-खिलाड़ियों, नौकरी देने में नंबर एक पर था। वो आज रिकार्ड बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था चौपट होने में नंबर एक पर है।
कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों की पेंशन 6000 रुपये महीना करेंगे। 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, ओल्ड पेंशन लागू करेंगे। बैकवर्ड क्लास की क्रीमी लेयर छह लाख से बढ़ाकर 10 लाख करेंगे। युवाओं के लिए दो लाख पक्की नौकरी देंगे। किसान को एमएसपी गारंटी दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि टिकट वितरण को लेकर आरोप लगाने वाले नेता भी उस समय हाईकमान के पास ही थे और उस दौरान कोई आपत्ति नहीं थी।
अभय चौटाला पर उदयभान का तंज, बोले-एक वोट काटू आया था, जिससे भाजपा जीत गई
कुरुक्षेत्र में हार पर हुड्डा ने कहा कि हमने पूरी तरह से गठबंधन धर्म निभाया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदौलत ही इतनी वोट प्रत्याशी ले पाए। हार हुई कोई बात नहीं लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कुरुक्षेत्र में उतारा गया गठबंधन प्रत्याशी ओवर कांफिडेंट था जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश व मेहनत में कोई कमी नहीं थी। भाजपा ने इस चुनाव में सत्ताबल, धनबल का खूब प्रयोग किया, जिसके बावजूद कांग्रेस का प्रर्दशन बेहतर रहा। उन्होंने अभय चौटाला को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में एक वोट काटू आया था, जो वोट खराब करके चला गया और भाजपा जीत गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश में वोट प्रतिशत 47.6 फीसदी तक बढ़ गया जो पूरे देशभर में ज्यादा रहा।