फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Election, Security will be impenetrable in PM Modi's rally, SPG deployed

Haryana Elections : कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी की रैली आज, सुरक्षा व्यवस्था अभेद, लोगों के लिए यह है रूट प्लान

Sat, 14 Sep 2024 06:32 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 14 Sep 2024 06:32 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रैली स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Haryana Election, Security will be impenetrable in PM Modi's rally, SPG deployed
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी की आज थीम पार्क में होने वाली रैली को लेकर शहर और रैली स्थल को अभेद दुर्ग में तब्दील किया गया है। रैली स्थल से दो किलोमीटर दूर तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसे लेकर एडीजीपी अंबाला रेंज सिबाज कविराज और पुलिस और लोक व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) एडीजीपी संजय कुमार ने रैली स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था जांची।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रैली स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है। रैली स्थल के अंदर और बाहर भी बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सप्ताह भर से रैली स्थल को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले रखा है। एंटी बम दस्ता व डॉग स्क्वॉड की टीमें रैली स्थल व आसपास के होटल, सराय, यात्री निवास व धर्मशालाओं की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि एसपीजी ने रैली स्थल पर मोर्चा संभाल लिया है। बिना मंजूरी और जांच के लिए किसी को भी रैली स्थल में आने की अनुमति नहीं दी जा रही। रैली में काले रंग के कपड़े, पेन और महिला पर्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा पुलिस, अर्धसैनिक बल के जवान भी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। जिला कुरुक्षेत्र से जुड़ने वाले सभी संपर्क मार्गों को मध्य रात्रि को सील कर दिया जाएगा। हर एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

आज व कल बंद रहेगा कुवि का द्वितीय द्वार

रैली को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से सभी विभागों के शिक्षकों, गैर-शिक्षकों और विद्यार्थियों को अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत आज शुक्रवार को रिहर्सल के चलते और अगले दिन मोदी के आगमन को लेकर द्वितीय द्वार से प्रवेश निषेध रहेगा। केवल थर्ड से ही आवाजाही रहेगी। रैली के दिन थर्ड के अलावा कुवि के सभी अन्य द्वार बंद रहेंगे।

इन रूट पर आमजन के आगमन पर रहेगा प्रतिबंध

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रैली के दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। थर्ड गेट से पुराना बस अड्डे तक वीवीआईपी आगमन के चलते आमजन के लिए मार्ग बंद किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, ब्रह्मसरोवर का पश्चिमी व दक्षिणी इलाका, थर्ड गेट, इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, ऑडिटोरियम व खेल ग्राउंड पर कुछ समय के लिए आमजन के आगमन पर प्रतिबंध रहेगा।

यह रहेगा रूट प्लान

  • पिहोवा से यमुनानगर, करनाल व दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को पिहोवा रोड पर नरकातारी से ढांड रोड पर मिर्जापुर टी-प्वाइंट, दयालपुर, किरमिच रोड, चनारथल से होते हुए बीआर चौक से होते हुए यमुनानगर, करनाल, दिल्ली व अंबाला जा सकेंगे।
  • यमुनानगर, करनाल, दिल्ली व अंबाला से पिहोवा और कैथल जाने वाले वाहन चालक 100 फुटा रोड से होते हुए ब्रह्मा चौक, उद्यम सिंह चौक, बीआर चौक चनारथल, किरमिच रोड व दयालपुर के रास्ते मिर्जापुर से होते हुए कैथल व पिहोवा जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed