फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Education Minister appealed that SMC should play important role in improving working system of schools

Haryana: शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, स्कूलों की कार्य प्रणाली और बेहतर करने में अहम भूमिका निभाए एसएमसी

Thu, 11 Jul 2024 02:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 Jul 2024 02:53 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगस्त माह में जो मासिक बुकलेट प्रकाशित होगी, उसमें कुरुक्षेत्र जिले के जिन विद्यार्थियों ने कॉमन टेस्ट परीक्षा में अच्छी उपलब्धि हासिल की है, उन विद्यार्थियों का नाम, स्कूल का नाम, प्राचार्य का नाम, जिले का नाम प्रकाशित करते हुए यह बुक यहां पर भिजवाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Haryana Education Minister appealed that SMC should play important role in improving working system of schools
हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में शिक्षा विभाग की जितने भी नई बिल्डिंग बनेंगी या पिछले 10 वर्षों में बनी है, वहां पर सोलर सिस्टम लगाने का काम किया जाएगा, ताकि स्कूलों पर पडऩे वाले बिजली का खर्चे को कम किया जा सके। इसके लिए तैयारी शुरू की जा चुकी है। यह कहना है शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का। वे वीरवार को शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल प्रबंधन समितियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंची थी। इससे पहले उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में शिक्षा के स्तर में ओर सुधार हो, विद्यार्थियों को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए निरंतरता में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने एसएमसी सदस्यों का विशेष तौर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमारी मजबूत इकाई है।  एसएमसी सदस्यों द्वारा जो सुझाव दिए हैं, वे उन्हें विभाग से स्पष्ट करवाकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगी ताकि सभी के सहयोग से शिक्षा की गुणवता में ओर सुधार किया जा सके।
विज्ञापन


बुलकेट में प्रकाशित होंगे मेधावी छात्रों व स्कूलों के नाम
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगस्त माह में जो मासिक बुकलेट प्रकाशित होगी, उसमें कुरुक्षेत्र जिले के जिन विद्यार्थियों ने कॉमन टेस्ट परीक्षा में अच्छी उपलब्धि हासिल की है, उन विद्यार्थियों का नाम, स्कूल का नाम, प्राचार्य का नाम, जिले का नाम प्रकाशित करते हुए यह बुक यहां पर भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा पीएमश्री स्कूल, मॉडल संस्कृति स्कूल के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार अनेकों सुविधाएं विद्यार्थियों के लिए दे रही है और हमारा लक्ष्य हर छात्र के भविष्य और जीवन को संवारना और निखारना है। इस मौके पर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर, नप की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा सहित जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


आगामी 11 दिन प्रदेशभर में चलेंगे यह कार्यक्रम
शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगामी 11 दिनों तक प्रदेश भर के सभी जिलों में जिला स्तरीय स्कूल प्रबंधन समितियों के यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  उन्होंने इस मौके पर एसएमसी सदस्यों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले जिले के 10वीं व 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों, स्टार मैंटर निपुण व स्टार टीचर निपुण को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed