फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Dharmanagari Kurukshetra colored in the colors of Shri Ram

Haryana: श्रीराम के रंग में रंगी धर्मनगरी, चारों ओर गूंजे जयकारे, निकाली गई भव्य श्रीराम शोभायात्रा

Sat, 20 Jan 2024 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 10:33 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में भव्य और यादगार श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई, जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। सभी से अपील की गई है कि प्रत्येक नागरिक अपने-अपने घर में पांच-पांच दीपक जरूर जलाएं।

विज्ञापन
Haryana: Dharmanagari Kurukshetra colored in the colors of Shri Ram
निकाली गई भव्य श्रीराम शोभायात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र शनिवार को उस समय श्रीराम के रंग में रंग गई जब भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। चारों ओर जयश्री राम के जयकारे गूंजते रहे तो हर कोई उत्साहित रहा। शोभायात्रा में शहर के हजारों नागरिकों ने शिरकत की और दर्जनों जगह श्रीराम शोभायात्रा का भव्य और जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


अयोध्या में 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से श्रीराम लला की श्रीराम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस पर्व को लेकर ही सेक्टर 17 से श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विधायक सुभाष सुधा ने किया। यहां पर सबसे पहले श्री भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश्वर सतपाल शर्मा ने विधायक सुभाष सुधा को तिलक लगाया और मंत्रोच्चार के बीच सभी को श्रीराम के नाम से अंकित अंग वस्त्र का धारण करवाया।
विज्ञापन


विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से और अदालत के निर्णय से भगवान श्रीराम की मूर्ति को फिर से अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को स्थापित किया जा रहा है। यह पावन अवसर 500 वर्षों के बाद नसीब हुआ है इसलिए 22 जनवरी को पूरे देश में लोग श्रीराम लला के विराजमान होने की खुशी में महा दिपावली उत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पावन पर्व पर थानेसर के सभी मंदिरों, सामाजिक संस्थानों के साथ-साथ हर घर में जोश, उमंग और खुशी का माहौल होगा। सभी से अपील की गई है कि प्रत्येक नागरिक अपने-अपने घर में पांच-पांच दीपक जरूर जलाएं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे हरियाणा प्रदेश का माहौल श्रीराम के रंग में रंग गया है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार हर गांव हर वार्ड में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को धर्मनगरी का भ्रमण भी कराया गया।

यहां-यहां से निकली शोभायात्रा
श्रीराम शोभायात्रा निरंकारी भवन, पुराना बस स्टैंड, रोटरी चौक, पुराना बाजार, नया बाजार, छोटा बाजार तथा सभी बाजारों से होता हुआ महाराणा प्रताप चौक, बिरला मंदिर और फिर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर जाकर श्रीराम शोभायात्रा संपन्न हुई। इस दौरान इस शोभायात्रा का शहर की सभी लगभग धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। इस शोभायात्रा की अगुवाई भव्य रथों में बैठे संतजनों ने की।


शोभायात्रा में ये लोग मुख्य रूप से रहे शामिल
शोभायात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा, कथावाचक राजेंद्र प्रसाद, नगरपरिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा, देवीदयाल शरमा, सुरेश सैणी कुक्कु, मंडल प्रधान हरीश अरोड़ा, रमेश सैनी, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, डॉ. ऋषि पाल मथाना, अशोक रोशा, कैप्टन कर्मजीत सिंह, डाॅ. एम के मौदगिल, राममेहर शास्त्री, दीपक सिडाना, मनिंदर छिंदा, कवि बजाज, जय नारायण शर्मा, श्याम सुंदर तिवारी, प्रदीप झांब, फतेहचंद गांधी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed