{"_id":"65f6fd206ad1d5bedb0c0764","slug":"haryana-demand-to-hold-hsgmc-elections-in-the-first-fortnight-of-june-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जून के पहले पखवाड़े में एचएसजीएमसी के चुनाव करवाने की मांग, बैठक कर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जून के पहले पखवाड़े में एचएसजीएमसी के चुनाव करवाने की मांग, बैठक कर की चर्चा
Sun, 17 Mar 2024 07:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2024 07:54 PM IST
सार
मुख्यमंत्री व चुनाव आयुक्त से मुलाकात की जाएगी। बैठक कर चर्चा की गई है।
विज्ञापन
बैठक करते हुए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव लोकसभा चुनावों के तत्काल बाद जून माह के पहले पखवाड़े में करवाए जाएं, ताकि संगत नई कमेटी चुन सके और गुरुघरों का सही तरीके से प्रबंधन हो सके। यह मांग हरियाणा सिख समाज संस्था ने उठाई, जिसकी रविवार को कुरुक्षेत्र में कांबोज धर्मशाला में अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिख नेता दीदार सिंह नलवी ने की। बैठक में कमेटी के चुनाव के लिए विस्तार से चर्चा की गई तो रूपरेखा भी तय की गई।
विज्ञापन
नलवी ने बैठक उपरांत पत्रकारों से चर्चा की, जिसमें बताया कि सरकार कमेटी के चुनाव अभी तक नहीं करवा पाई है, जो सही नहीं है। अब लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है, लेकिन सरकार को ये चुनाव संपन्न होते ही हरियाणा कमेटी के चुनाव करवाने चाहिए।
विज्ञापन
इस मांग को लेकर वे मुख्यमंत्री नायब सैनी व हरियाणा कमेटी के चुनावों को लेकर बनाए गए आयुक्त से भी मुलाकात करेंगे। नलवी ने कहा कि वे चुनावों को लेकर पूरी तैयारी कर रहे हैं और अभी तक उनके पास 24 लोगों की अर्जी आ चुकी है जबकि बाकी पर भी चर्चा जारी है।
विज्ञापन
इन सूची में से नाम तय करने के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी बनाई हुई है और यह कमेटी भी जल्द ही नाम तय कर देगी। उधर नलवी ने इस दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की और कहा कि सिख समाज को तवज्जो देनी चाहिए थी, क्योंकि प्रदेश की कई सीटों पर सिख समाज का बड़ा महत्व है।