फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Convocation ceremony of NIT Kurukshetra next month, Prime Minister may be the chief guest

Haryana: अगले माह NIT कुरुक्षेत्र का दीक्षांत समारोह, PM मोदी के हाथों मिल सकती है विद्यार्थियों को डिग्री

Fri, 03 Nov 2023 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 09:58 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यातिथि बनाए जाने को लेकर पत्राचार किया गया है। समय मिलने पर तारीख तय होगी। विद्यार्थी हरियाणवी लिबास में डिग्रियां लेंगे। एनआईटी प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन
Haryana: Convocation ceremony of NIT Kurukshetra next month, Prime Minister may be the chief guest
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में दिसंबर माह में दीक्षांत समारोह होगा, जिसमें बीटेक, एमटेक व पीएचडी के 2021-22 और 2022-23 सत्र के करीब 2700 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएगी। एनआईटी प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि पहली बार इस दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों विद्यार्थियों को डिग्रियां लेने का मौका मिल सकेगा। संस्थान प्रशासन ने इसके लिए पत्राचार संबंधित मंत्रालय के जरिए किया है, जहां से सकारात्मक संकेत भी मिले हैं, हालांकि समारोह में प्रधानमंत्री के मुख्यातिथि होने को लेकर अभी स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


संस्थान निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिसको लेकर विद्यार्थियों में उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समारोह में बतौर मुख्यातिथि बुलाए जाने के प्रयास हैं, जिसके लिए पत्राचार किया जा चुका है। प्रधानमंत्री से समय मिलने के बाद ही दीक्षांत समारोह की तारीख निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी सभी विद्यार्थियों को डिजिटल डिग्रियां प्रदान की जाएंगी तो वहीं सभी विद्यार्थी हरियाणवी लिबास में डिग्री लेने पहुंचेंगे, जिसमें छात्र खादी कुर्ता, पायजामा और छात्राएं साड़ी पहनकर डिग्रियां लेंगी। आधुनिक युग में नई तकनीक के प्रयोग से 2700 विद्यार्थियों को एक क्लिक में डिजिटल डिग्रियां प्रदान की जाएंगी और साथ ही हार्ड कॉपी भी प्रदान की जाएगी।


एनआईटी के दीक्षांत समारोह में अभी तक आ चुके हैं तीन राष्ट्रपति
इससे पहले राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने वर्ष 2013 में संस्थान (एनआईटी) के स्वर्ण जयंती समारोह और दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर एक हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की थी तो वहीं 2015 में संस्थान के 12वें दीक्षांत समारोह में मिसाइल मैन एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी मुख्यातिथि पहुंचे थे। पिछले साल 29 नवंबर 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि पहुंची थी। इस बार संस्थान की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री के हाथों ही विद्यार्थियों को डिग्रियां मिले। अगर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होता है तो यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री एनआईटी के दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed