फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Committee concerned about salaries of doctors and other staff at Meeri Peeri Institute: Jhinda

मीरी पीरी संस्थान के चिकित्सकों व अन्य कर्मियों के वेतन के लिए हरियाणा कमेटी चिंतित : झींडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana Committee concerned about salaries of doctors and other staff at Meeri Peeri Institute: Jhinda
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद स्थित मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर के चिकित्सकों व कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने बुधवार, 24 जून को पत्रकारों से चर्चा की।
विज्ञापन

झींडा ने कहा कि तकनीकी अड़चनें दूर होने तक एसजीपीसी को वेतन जारी रखना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि एसजीपीसी इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी। उन्होंने बताया कि अड़चनें दूर होते ही हरियाणा कमेटी वेतन देना शुरू कर देगी। हाई कोर्ट के फैसले के बाद यह संस्थान हरियाणा कमेटी के अधीन आ गया है। इसे बेहतर तरीके से चलाया जाएगा। कमेटी संस्थान को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक गुरुद्वारा छठी पातशाही में 30 जून तक अखंड पाठ चलेगा। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश उत्सव समागम का शुभारंभ हुआ है। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के श्री अखंड पाठ साहिब की पहली लड़ी आरंभ की गई। 29 जून को कुरुक्षेत्र में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 30 जून को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संगत के लिए मीठे पानी की छबीलें और दस्तार सजाने की सेवा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed