फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Accident on National Highway, soldier hit by car, leg amputated

Haryana: नेशनल हाईवे पर हादसा, कार की चपेट में आया सैनिक, टांग कटी

Wed, 18 Sep 2024 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 11:10 PM IST
सार

झज्जर के रहने वाले अजीत यादव बुलेट बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उधर, सेक्टर पांच में कार की टक्कर लगने से सीए की टांग टूट गई।

विज्ञापन
Haryana: Accident on National Highway, soldier hit by car, leg amputated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर उमरी गांव के निकट कार की टक्कर लगने से बाइक सवार फौजी बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस हादसे में फौजी की एक टांग काटनी पड़ी। उधर, सेक्टर पांच में कार की टक्कर लगने से सीए की टांग टूट गई।

विज्ञापन


थाना सदर में दर्ज शिकायत में अजीत यादव निवासी भालगढ़ जिला झज्जर ने बताया कि वह भारतीय सेना में बतौर क्लर्क वेस्टर्न कमांड चंडी मंदिर पंचकूला में तैनात है। सुबह करीब चार बजे वह अपनी बुलेट बाइक पर घर से ड्यूटी पर जाने के लिए चला था।
विज्ञापन


करीब साढ़े छह बजे उमरी गांव के पास पहुंचा तो लापरवाही व तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत नीचे गिर गया। उसकी दाहिनी टांग कार के बोनट में फंस गई और चालक उसकी टांग को कुचलता हुआ निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, मगर परिजन उसे पंचकूला के अस्पताल ले गए। यहां ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों को उसकी दाहिनी टांग काटनी पड़ी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके फरार हो गया।


बाइक की टक्कर से टांग टूटी
उधर, थाना शहर में दर्ज शिकायत में संदीप कुमार निवासी कैलाश ने बताया कि वह सेक्टर-17 में सीए का काम करता है। रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर से सेक्टर-पांच की तरफ सैर करने के लिए गया था। करीब 15 मिनट बाद वह पैदल-पैदल चलते हुए सेक्टर-सात के बाग के पास पहुंचा बाइक चालक ने उसके पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिर गया। हादसे में उसकी दाहिनी टांग टूट गई। उसके दोस्त ने उसे बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल भर्ती कराया। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कार व बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed