फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Abhay Chautala said - The fear of the agency was shown by joining Naveen Jindal in BJP

Haryana: अभय चौटाला बोले- एजेंसी का डर दिखा नवीन जिंदल को भाजपा में शामिल कर चुनाव में उतारा

Wed, 27 Mar 2024 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 09:55 PM IST
सार

इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। शाहाबाद व लाडवा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वह बोले कि अब जनता जिंदल से ही पिछले 10 साल का हिसाब लेगी और चौंकाने वाले नतीजे होंगे। 

विज्ञापन
Haryana: Abhay Chautala said - The fear of the agency was shown by joining Naveen Jindal in BJP
अभय चौटाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र में पूर्व सांसद नवीन जिंदल के परिवार ने फैसला किया हुआ था कि उन्हें किसी भी पार्टी से चुनाव नहीं लड़ना है। वे कांग्रेसी थे, लेकिन भाजपा ने किसी एजेंसी का डर दिखाकर न केवल उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया बल्कि 10 साल बाद उन्हें कुरुक्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ये आरोप इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने लगाए। वे बुधवार को शाहाबाद व लाडवा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की चुनावी रणनीति के तहत हर बूथ मजबूत करने की जिम्मेदारी भी तय की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल पहले भी कुरुक्षेत्र के सांसद रहे हैं। वे 10 साल के दौरान कुछ नहीं करवा पाए। कार्यकाल पूरा होने के बाद वह जनता के बीच से पूरी तरह गायब हो गए। अब किसी एजेंसी के डर के चलते फिर से चुनाव लड़ने को तैयार हो गए हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता उनसे पूरा हिसाब लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वर्तमान सरकार की विफलताओं से लोगों को अवगत कराएं। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पहले ही चुनाव मैदान छोड़ चुकी है और ये सीट आप को दे दी है जबकि आप की पंजाब सरकार हरियाणा के लोगों को एसवाईएल का पानी तक देने से इंकार कर चुकी है। इस सरकार ने कोर्ट के फैसले को भी मानने से इंकार कर दिया।


ऐसे में अब कुरुक्षेत्र व प्रदेश की जनता इस पार्टी को कैसे स्वीकार कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव कमेरे और लुटेरे वर्ग के बीच होगी और कमेरा वर्ग उनके साथ है। ऐसे में दूसरे प्रत्याशियों को अपनी हार का डर सता रहा है। चौटाला ने कहा कि इनेलो बाकी सीटों के लिए भी प्रत्याशी जल्द घोषित कर देगी। इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed