फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Abhay Chautala brainstormed about the elections, said - party workers will contest elections

Haryana: 25 से चुनावी शंखनाद करेंगे अभय चौटाला, बंद कमरे में किया मंथन, बोले-पार्टी कार्यकर्ता लड़ेंगे चुनाव

Sun, 17 Mar 2024 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 08:31 PM IST
सार

अभय चौटाला बोले कि पार्टी का हर कार्यकर्ता यह चुनाव लड़ेगा। पहले तीन दिन लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग बैठकें होगी। 

विज्ञापन
Haryana: Abhay Chautala brainstormed about the elections, said - party workers will contest elections
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी घोषित होने के बाद रविवार को पहली बार अभय चौटाला कुरुक्षेत्र पहुंचे। सेक्टर पांच पार्टी नेता शेर सिंह बड़शामी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बंद कमरे में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन की।

विज्ञापन


पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि यह चुनाव वे नहीं, बल्कि पार्टी का हर कार्यकर्ता लड़ेगा। इसके लिए 25 मार्च से चुनावी शंखनाद होगा। इसके तहत पहले तीन दिन पूरे लोकसभा क्षेत्र में बैठकें की जाएंगी। वे रादौर से अपना अभियान शुरू करेंगे और पहली बैठक 25 मार्च को वहीं पर होगी, जिसके बाद इसी दिन लाडवा व शाहाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठकें की जाएंगी।
विज्ञापन


अगले दिन पहले कुरुक्षेत्र फिर पिहोवा और उसके बाद गुहला में बैठक करेंगे। बैठकों में वे कार्यकर्ताओं की चुनाव को लेकर ड्यूटियां लगाएंगे। साथ ही पूरी रणनीति बनाई जाएगी। चुनाव में हल्का अध्यक्ष ही इंचार्ज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि उनके आने से न केवल कांग्रेस बल्कि भाजपा में भी खलबली मच गई है। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत से यह चुनाव लड़ेंगे और जीत भी दर्ज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed