फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: 6 people were cheated of Rs 44 lakh in the name of sending abroad

Haryana: विदेश भेजने के नाम पर 6 लोगों से ठगे 44 लाख, ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दे थमा दिए फर्जी वीजे व टिकट

Sun, 21 Jul 2024 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 09:44 PM IST
सार

आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिया और फर्जी वीजे व टिकट थमा दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Haryana: 6 people were cheated of Rs 44 lakh in the name of sending abroad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में छह लोगों को ऑस्ट्रेलिया भेजने की आड़ में 44 लाख रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उन्हें फर्जी वीजा व टिकटें थमा दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर निवासी युगांक ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी मुलाकात चंदन जसुजा निवासी अबोहर फाजिल्का, पंजाब से हुई थी, जहां उसने कहा था कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है।

विज्ञापन


उसके पास अच्छा ऑफर आया हुआ है और वह उसे ऑस्ट्रेलिया भेज सकता है। उसने उससे कहा कि उसके कई दोस्त व रिश्तेदार भी जाने के इच्छुक है तो उसने सभी के लिए हां कर दी। ऐसे में उसने खुद के साथ-साथ रिश्तेदार व दोस्त रितेश कुमार, केशव, आयुष, दीपक व सन्नी को भी ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने का सौदा तय किया और सभी से अलग-अलग समय पर 44 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने केशव व आयुष को विदेश भेजने के लिए मुम्बई एयरपोर्ट पर बुलाया और वहां पर 25 दिन रहे तो उन्हें कई दिन जेल में भी बिताने पड़े। भारी परेशानी झेलने के बाद वे घर लौट आए। आरोपी ने उन्हें फर्जी वीजा व टिकटें थमा दी और वे ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाए। अब उसके रिश्तेदार व दोस्त भी उस पर रुपये वापस दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। आरोपी पहले भरोसा देता रहा और बाद में इनकार कर दिया। यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को जर्मन भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगे
एक युवक को जर्मनी भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठग लिए जाने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलवान सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 30 में किराए के मकान में रहता है, जहां गुरमेल, हरदेव व उनके परिवार की एक महिला ने उन्हें विश्वास में ले लिया और कहा कि वे उनके लड़के को सर्विया के रास्ते ऑस्ट्रेलिया और वहां से जर्मनी भेज देंगे लेकिन इसके लिए 10 लाख रुपये देने होंगे।


वर्ष 2021 में उन्होंने अलग-अलग समय पर आरोपियों को अलग-अलग रकम दी। जिसके बाद उसके बेटे को आरोपियों ने दिसंबर 2022 में दुबई के रास्ते सर्बिया भेज दिया, जहां उसके बेटे सोमबीर को परेशानी झेलनी पड़ी। दिसंबर 2022 में ही उसे सर्बिया से वापस भारत भेज दिया गया। इसके बाद जब आरोपियों से दी गई रकम लौटाने की बात की तो उन्होंने फिर उसके बेटे को विदेश भेजने का भरोसा दिया लेकिन उसे नहीं भेजा गया। बाद में रकम लौटाने से भी इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी जाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed