फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana 10 Battalion NCC paid tribute to the martyrs, inspired the cadets

Kurukshetra News: हरियाणा 10 बटालियन एनसीसी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कैडेट्स को किया प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana 10 Battalion NCC paid tribute to the martyrs, inspired the cadets
कुरुक्षेत्र। शहीदी स्मारक पर शहीदों को नमन करते एनसीसी कैडेट्स एवं अधिकारी। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। हरियाणा 10 बटालियन एनसीसी ने देश के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक में किया गया, जिसमें एनसीसी के अधिकारियों, कैडेट्स और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इसके लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और शहीदों के बलिदान को याद करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की याद में मौन रहकर और पुष्प अर्पित करके की गई। इसके बाद कैडेट्स और अधिकारियों ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। लेफ्टिनेंट कर्नल नितीश कुमार ने कहा कि शहीदों के बलिदान से हमें यह सीख मिलती है कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का भाव रखना चाहिए। यह हर देशवासी का नैतिक कर्तव्य है कि वह शहीदों के योगदान का सम्मान करे। इसके बाद लेफ्टिनेंट वीरेंद्र पाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह कैडेट्स को देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व कौशल से लैस करने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का महत्व इस आयोजन ने एनसीसी कैडेट्स को न केवल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया बल्कि उन्हें शहीदों के बलिदान की ऐतिहासिक और नैतिक जिम्मेदारियों का अहसास भी कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट कर्नल नितीश कुमार प्रशासनिक अधिकारी 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी ने की। उनके साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट वीरेंद्र पाल सूबेदार मेजर विनोद कुमार सूबेदार सरजीत सिंह हवलदार, अमनदीप, बलजिंद्र सिंह, जगमिंद्र सिंह, और देवेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed