फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Harsha and Mehak, students of Jayaram Women's B.Ed. College, won gold medals in wrestling.

Kurukshetra News: कुश्ती में जयराम महिला बीएड काॅलेज की छात्रा हर्षा और महक ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Harsha and Mehak, students of Jayaram Women's B.Ed. College, won gold medals in wrestling.
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करने के दौरान ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी व अन्य सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम शिक्षण संस्थान के परिसर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें वॉलीबॉल, कुश्ती, खो-खो और कबड्डी की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। संस्थान के छात्र-छात्राओं सहित श्री जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट ने उत्साहपूर्वक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डाॅ. बबीता शर्मा ने बताया कि कुश्ती में जयराम महिला बीएड काॅलेज की छात्रा हर्षा और महक ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रकृति और आरजू ने रजत पदक प्राप्त किया। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की आरुषि एवं हरलित ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सलोनी और काजल देवी बीए द्वितीय वर्ष ने रजत पदक, रवनीत बीबीए, काजल एमए इंग्लिश ने रजत पदक प्राप्त किया। कबड्डी की टीम ने स्वर्ण पदक, वॉलीबॉल टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्णवी एवं छात्र दर्शित ने भी कुश्ती में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्राओं ने वॉलीबॉल में स्वर्ण पदक और छात्रों ने वॉलीबॉल में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन




विजेताओं को ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं है बल्कि अनुशासन, परिश्रम, टीमवर्क और चरित्र निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला है। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. सुदेश रावल, श्री जयराम कालेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डाॅ. प्रतिभा, श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की प्राचार्य अंजू अग्रवाल, जयराम मिला पॉलिटेक्निक संस्थान की प्राचार्य मनप्रीत कौर सहित अन्य शिक्षकों ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया और इसी तरह प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed