{"_id":"5d2a28d38ebc3e6ca86821c9","slug":"hariyana-roadweyes-kurukshetra-news-rtk5045843105","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बस यात्री से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, कंडक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बस यात्री से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, कंडक्टर निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की बस में युवती के साथ अश्लील हरकतें करना कंडक्टर को मंहगा पड़ गया। किशोरी से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने आरोपी को निलंबित कर दिया। इसके साथ पुलिस ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में पिहोवा निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि वह 16 जून को हरियाणा रोडवेज की बस में कलायत से पिहोवा आ रहा था। इसी दौरान बस में एक सीट पर सोई हुई युवती के साथ बस कंडक्टर ने अश्लील हरकतें की। जिसका उसने अपने मोबाइल में बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद भिवानी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक मनीष कुमार फौगाट ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कंडक्टर को निलंबित कर दिया था।
वहीं, शिकायतकर्ता ने एक लिखित शिकायत के साथ वीडियो की सीडी बनाकर एसपी कुरूक्षेत्र को सौंपी । जिस पर पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर के खिलाफ धारा 354ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।