फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hariom Agarwal (Pehowa) appointed Co-in-charge of the Agrawal Vaishya Samaj.

Kurukshetra News: अग्रवाल वैश्य समाज के सह प्रभारी बने हरिओम अग्रवाल पिहोवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hariom Agarwal (Pehowa) appointed Co-in-charge of the Agrawal Vaishya Samaj.
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से संगठनात्मक विस्तार के तहत जारी नई नियुक्तियों में जिले के दो समाजसेवियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने विभिन्न जिलों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए कुरुक्षेत्र के सुमित हिंदुस्तानी और मुनीष मित्तल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि संगठन को जिला स्तर पर मजबूत बनाने और समाज के लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। जारी सूची के अनुसार जिले के सुमित हिंदुस्तानी को फरीदाबाद, नूंह और पलवल जिलों का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं मुनीष मित्तल को जींद और हांसी जिलों का सह प्रभारी बनाया गया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों के लिए प्रदीप अग्रवाल यमुनानगर को प्रभारी तथा विकास गोयल रोहतक को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और समाज के हितों से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed