{"_id":"61d5f761f2e5071bd463dc60","slug":"harbhajan-s-killer-on-police-remand-kurukshetra-kurukshetra-news-knl95132387","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरभजन के हत्यारोपी पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरभजन के हत्यारोपी पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
हरभजन की हत्या करने के आरोपी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने रेलवे रोड पर सोमवार को हुई हरभजन सिंह की हत्या के दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी सदर बाजार करनाल के रहने वाले कुरुक्षेत्र सेक्टर-7 निवासी साहिल गोयल और फरमाणा (सोनीपत) हाल वासी सेक्टर-5 कुरुक्षेत्र वासी साहिल वर्मा से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू व कार बरामद करेगी।
थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव शरीफगढ़ वासी जसपाल सिंह ने बताया कि वह फौज में नौकरी करता है और छुट्टी पर घर आया हुआ है। वह सोमवार की शाम अपने जीजा हरभजन सिंह व उसके ताऊ के बेटे सुखचैन सिंह के साथ कार में आर्मी कैंटीन पिपली में सामान लेने आया था। कैंटीन बंद होने पर वे शहर में घूमने के लिए आ गए थे। शाम 5 बजे रेलवे स्टेशन की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करके सामान खरीद कर वापस जा रहे थे।
जब रेलवे रोड पर एक बेकरी के पास पहुंचे तो वहां पर सड़क पर एक गाड़ी खड़ी थी, जिसमें ड्राइवर की बराबर वाली सीट पर एक युवक बैठा था। उसने इशारा करके उसे अपने पास बुलाया था। वह उसके पास गया तो उस युवक ने उसे गाली दी और उसकी पगड़ी की तरफ लपकने लगा था। उसी समय उसका दूसरा साथी भी आ गया और अपनी जेब से चाकू निकाल कर उसकी कमर में मारा। इन हमलावरों ने उसके जीजा हरभजन सिंह की गर्दन व छाती पर चाकू मारा, जिससे उसका जीजा खून से लथपथ हो गया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर दोनों युवक कार सहित फरार हो गए थे। वे हरभजन सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसके जीजा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वे हरभजन को एलएनजेपी अस्पताल ले गए थे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने हत्या आरोपी साहिल गोयल व साहिल वर्मा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है ताकि आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू व कार बरामद की जा सके।