फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Happy and NCMC cards become a mess for operators

Kurukshetra News: हैप्पी और एनसीएमसी कार्ड बने परिचालकों के लिए जी का जंजाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Happy and NCMC cards become a mess for operators
कुरुक्षेत्र। ई टिकटिंग मशीन से हैप्पी कार्ड कनेक्ट न होने पर परेशान परिचालक। संवाद
कुरुक्षेत्र। हैप्पी (स्मार्ट कार्ड) और एनसीएमसी कार्ड अब परिचालकों के लिए परेशानी का सबब बनने लगे है, जिसके चलते जहां यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है तो वहीं परिचालक भी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। परिचालकों की माने तो ई टिकटिंग मशीन से हैप्पी (स्मार्ट कार्ड) और एनसीएमसी कार्ड कनेक्ट नहीं हो पा रहे। इन कार्डों को फिर से ई टिकटिंग मशीन में लगाने पर नहीं चल पा रहे हैं, जिसके चलते बार-बार लगाने पर जहां समय ज्यादा लग रहा है तो वहीं तकनीकी खराबी के चलते बार-बार त्रुटि ही आ रही है।
विज्ञापन






टिकटिंग मशीन से नहीं कनेक्ट हो पा रहे स्मार्ट कार्ड : नरेंद्र पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है कि ई टिकटिंग मशीन से हैप्पी (स्मार्ट कार्ड) और एनसीएमसी कार्ड कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं, जिससे परिचालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक बार कार्ड लगाने पर 18 सेकंड की प्रक्रिया होती है। ई टिकटिंग मशीन में एरर आने पर फिर से कार्ड लगाने पर नहीं चल पा रहा है। पांच से सात बार कार्ड लगाने पर भी नहीं चल पा रहा, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए, ताकि परिचालकों और यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन




मामले को लेकर की जा रही जांच : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि हैप्पी (स्मार्ट कार्ड) और एनसीएमसी कार्ड को लेकर जांच की जा रही है। हर रोज इस तरह की समस्या को लेकर आकलन किया जा रहा है, ताकि समस्या का पता लगाया जा सके। जरूरत होने पर हैप्पी (स्मार्ट कार्ड) और एनसीएमसी कार्ड का प्रशिक्षण भी परिचालकों को दिया जाएगा। परिचालकों और यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed