फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hanuman Janmotsav to be celebrated on April 2 at Shri Dakshinmukhi Hanuman Temple

Kurukshetra News: श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav to be celebrated on April 2 at Shri Dakshinmukhi Hanuman Temple
पिहोवा। मुख्य चौक स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जाएग। 30 व 31 मार्च को मंदिर परिसर में सवा करोड़ राम नाम जाप व विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

1 अप्रैल दोपहर को राम नाम जाप संपूर्ण होने के बाद नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मेन चौक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार, पुराना बाजार दरगाही शाह मंदिर, ब्रह्मयोनि तीर्थ वैष्णव ठाकुर द्वार धाम व जाहरवीर गोगा माड़ी धाम सहित अन्य धार्मिक स्थानों पर हनुमान ध्वज चढ़ाते हुए वापस मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

महावीर दास और महंत बबला दास ने बताया कि इस दौरान धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर रामचरित मानस पाठ का भोग डालने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में विद्वान ब्राह्मणों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि-विधान से भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed