फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hand grenade recovered from Mahadev Motor Yard near Shahabad Sugar Mill

Kurukshetra News: शाहाबाद शुगर मिल के पास महादेव मोटर यार्ड से मिला हैंड ग्रेनेड

Thu, 14 May 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 14 May 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
Hand grenade recovered from Mahadev Motor Yard near Shahabad Sugar Mill
शाहाबाद। माहदेव मोटर यार्ड, जहां खड़ी थी ग्रेनेड से लैस कार। संवाद
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार नोनी राणा की निशानदेही पर शाहाबाद शुगर मिल के नजदीक स्थित महादेव मोटर यार्ड में स्क्रैप के रूप में खड़ी सकोड़ा कार के डेश बोर्ड से मंगलवार दोपहर को एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीम, एबुलेंस व फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हैंड ग्रेनेड को मौके पर ही डिफ्यूज करवाया गया। ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के दौरान शाहाबाद-लाडवा रोड पर दोनों तरफ का यातायात रोक दिया गया और पूरे इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसटीएफ टीम ने दो दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब की सूचना पर तंगौर गांव के रहने वाले व महादेव मोटर यार्ड संचालक सूर्यप्रताप उर्फ नोनी राणा को बिना लाइसेंस के पिस्टल, एक मैगजीन और दो कारतूस के साथ काबू किया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने हैंड ग्रेनेड होने की बात कबूल की तो पुलिस ने आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते को बुलाकर आरोपी से हैंड ग्रेनेड रखने की जगह निशानदेही करवाई और कार्रवाई को अंजाम दिया। नोनी राणा लंबे समय से पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस सैल की रडार पर था।
विज्ञापन

एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि 11 मई को एसटीएफ ने घेराबंदी कर नोनी राणा को दबोचा था। शुरुआती तलाशी में उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुए था। पूछताछ में आरोपी ने लाडवा रोड स्थित शाहाबाद शुगर मिल के सामने हैंड ग्रेनेड छिपाने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि नोनी राणा सैनी लंबे समय से माजरा गांव के रहने वाले अपने स्कूल के दोस्त गैंगस्टर सागर के संपर्क में था, जो फिलहाल अमेरिका में है। दोनों अब पंजाब के गैंगस्टरों के साथ मिलकर यहां अपनी गैंग खड़ी करना चाहते थे। सूर्यप्रताप किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था और अपने दोस्त सागर के फोन का इंतजार कर रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये अंबाला व कुरुक्षेत्र के कई कारोबारियों से रंगदारी मांग चुका था और अब रंगदारी देने का समय पूरा होने के बाद किसी एक कारोबारी के घर पर ग्रेनेड फेंककर कारोबारियों में दहशत फैलाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
सागर ने पहुंचाए थे चीन मेड दो हैंड ग्रेनेड, एक मिला तो एक की तलाश : अमन कुमार
डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि नोनी राणा को अमेरिका बैठे सागर ने करीब 15 दिन पहले मेड इन चीन के दो हैंड ग्रेनेड भेजे थे। आरोपी से कुछ दिन पहले एक अज्ञात युवक आरोपी से एक ग्रेनेड अपने साथ ले गया। फिलहाल दूसरा ग्रेनेड अपने साथ ले जाने वाले आरोपी का पता नहीं चल पाया है। आरोपी ने बताया कि उसके अमेरिका में बैठे दोस्त सागर ने उसे युवक को ग्रेनेड देने को कहा तो उसने बिना सोचे समझे ग्रेनेड उसे सौंप दिया। अब पुलिस के लिए उस आरोपी का सुराग लगाना बड़ी चुनौती बन गया है।

शाहाबाद। माहदेव मोटर यार्ड, जहां खड़ी थी ग्रेनेड से लैस कार। संवाद

शाहाबाद। माहदेव मोटर यार्ड, जहां खड़ी थी ग्रेनेड से लैस कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed