फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Half the road was built, the rest performed the rituals, Kurukshetra

आधी सड़क बनाई, बाकी पर की रस्म अदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Half the road was built, the rest performed the rituals, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर की बड़ी कॉलोनियों में शामिल सेवन बी कॉलोनी की मुख्य सड़क पिछले करीब चार वर्षों से खस्ताहाल थी। कॉलोनी वासियों की ओर से कई बार शिकायत देने पर टेंडर हुआ और डेढ़ माह पहले सड़क बनना शुरू हुई, लेकिन अब आधी सड़क सीसी की बनाकर बाकी सड़क पर पैच लगाए जा रहे हैं, जिस कारण कॉलोनी वासियों की अच्छी सड़क बनने की उम्मीद फिर से टूट गई है।
कॉलोनी में आलीशान घर बने हुए हैं, लेकिन यहां सड़कों की हालत ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों से भी बदतर है। कॉलोनी में करीब 4000 की आबादी है जो इसकी वजह से काफी परेशान है। निवासियों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण के लिए करीब 42 लाख रुपये का टेंडर हुआ था। फिर भी आधी सड़क को बनाकर बाकी पर पैच वर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क बनाने को लेकर की जा रही खानापूर्ति : सोनू
फर्नीचर की दुकान के मालिक सोनू ने कहा कि बड़ी मुश्किल से तो यह सड़क बनने लगी थी, लेकिन अब इसके निर्माण में खानापूर्ति की जा रही है। आधी सड़क बनाकर आधी पर सिर्फ पैच करना ऐसा पहले तो कभी नहीं सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक ढंग से नहीं बन रही सड़क : कृष्ण
कृष्ण कुमार ने कहा कि यह सड़क करीब सात साल पहले बनाई गई थी, जिसके बाद इसकी ओर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। सड़क को टूटे चार साल हो चुके थे। बड़ी मुश्किल से टेंडर लगा निर्माण शुरू किया गया और अब भी सड़क को ठीक ढंग से नहीं बनाया जा रहा।
आए दिन होते हैं हादसे : रजत
कॉलोनी वासी रजत ने कहा कि सड़क के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिस कारण यह दिखाई नहीं देते और हादसा हो जाता है।
कम आते हैं ग्राहक : अमित गुप्ता
करियाना स्टोर संचालक अमित गुप्ता ने कहा कि डेढ़ माह पहले जब सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो उम्मीद जगी की अब तो सड़क बनकर रहेगी, लेकिन काम आधा अधूरा किया गया। उसकी दुकान के आगे सड़क टूटी होने के कारण ग्राहक काफी कम आते हैं।

पैचवर्क के बाद बिछाई जाएगी लेयर : मनिंद्र
पूर्व पार्षद मनिंद्र ने बताया कि जहां सड़क की स्थिति ज्यादा खराब थी वहां पर सीसी की सड़क बनाई गई। वहीं जहां पर सड़क की हालत कुछ ठीक है उस जगह फिलहाल पैच वर्क किया जा रहा है। पैच वर्क से सड़क का लेवल ठीक हो जाएगा, जिसके बाद ऊपर लेयर बिछाई जाएगी। यह पूरी सड़क जल्द बनकर तैयार होगी। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला का कहना है कि इस बारे टेक्निकल ब्रांच ही बता पाएगी कि आधी सड़क सीसी की बनाकर आधी पर पैचवर्क क्यों किया जा रहा है।

 सेवन-बी कॉलोनी में सड़क पर पैचवर्क करते कर्मचारी।

सेवन-बी कॉलोनी में सड़क पर पैचवर्क करते कर्मचारी।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed