{"_id":"6969489e1489525e400de8af","slug":"half-naked-body-found-near-railway-line-suspected-to-be-murder-by-slitting-throat-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-148641-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रेलवे लाइन के समीप मिला अर्धनग्न शव, गला रेत कर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रेलवे लाइन के समीप मिला अर्धनग्न शव, गला रेत कर हत्या की आशंका
विज्ञापन
शाहाबाद। घटना स्थल पर जांच करते पुलिस टीम। संवाद
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शाहाबाद में अमन होटल के सामने स्थित दंगल मैदान के पीछे रेलवे लाइन के पास वीरवार को एक युवक का अर्धनग्न और खून से लथपथ शव मिला है। प्रारंभिक जांच में शव पर गहरे जख्म, खासकर गर्दन के पास तेजधार हथियार से किए गए गहरे वार मिले हैं। पुलिस ने गला रेत कर हत्या की आशंका जताई है। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर 44 के रहने वाले राजेश के रूप में हुई है। जीआरपी पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है, जो यहां पहुंचकर उनकी पहचान पुख्ता करेंगे।
गांव कलसाना के कुछ युवक हर राेज की तरह जब मैदान में दौड़ लगाने पहुंचे, तब उन्होंने रेलवे लाइन के किनारे शव पड़ा देखा। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी पुलिस को सूचित किया गया। जीआरपी टीम के पहुंचने पर घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश जिला नगारिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव मिलने वाली जगह शाहाबाद-अंबाला नेशनल हाईवे से जुड़ी एक लिंक रोड पर है, जो रात के समय बेहद सुनसान रहती है। सर्दियों में धुंध के कारण यहां आवाजाही भी बहुत कम होती है।
हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका : प्रारंभिक जांच में पुलिस आंशका जता रही है कि युवक की हत्या किसी कार में की गई और उसके बाद शव को यहां फेंक दिया गया ताकि पहचान छिपाई जा सके। यह हत्या सुनियोजित तरीके से किए जाने की संभावना है। पुलिस को शव के पास एक डेबिट कार्ड मिला है, जिस पर राजेश कुमार भीम लिखा हुआ है। साथ ही एक क्रेडिट कार्ड भारती शाह के नाम का मिला है। इसके अलावा मृतक के पास 6,061 रुपये नकद बरामद हुए हैं। एक पर्ची भी मिली है, जिस पर कुछ लेन-देन का हिसाब लिखा हुआ है।