{"_id":"642c921ecaa0d0818e02ceb7","slug":"had-asked-for-five-crores-by-calling-three-accused-arrested-kurukshetra-news-c-18-1-82064-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कॉल कर मांगे थे पांच करोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कॉल कर मांगे थे पांच करोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फोन पर धमकी देकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कैथल निवासी रामचंद्र उर्फ पप्पु , संदीप उर्फ बिल्ला व जयपाल के तौर पर हुई है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि 30 मार्च को थाना शहर पिहोवा में दी शिकायत में सीवन निवासी बलविंद्र कुमार जांगडा ने बताया कि उसके पास दो मोबाइल नंबर हैं। 29 मार्च को सुबह 11 बजे एक विदेशी नंबर से उसके फोन पर एक व्हाट्सएप पर कॉल आई। जब उसने कॉल सुनी तो फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया और जयपाल को पांच करोड़ रुपये देने की बात कही। आरोपी ने दोबारा कॉल करने का कहकर फोन काट दिया। इसकी शिकायत थाना शहर पेहवा में की गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक बलबीर सिहं को सौंपी ।
इस मामले में तीन अप्रैल को सीआइए टू टीम ने रामचंद्र व संदीप उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया।वहीं मंगलवार को आरोपी जयपाल भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए।