फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gyan won bronze medal in national badminton

Kurukshetra News: राष्ट्रीय बैडमिंटन में ज्ञान ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Gyan won bronze medal in national badminton
कुरुक्षेत्र। ज्ञान सागर (72) ने राष्ट्रीय मास्टर बैडमिंटन खेलों में कांस्य पदक जीतकर कुरुक्षेत्र का नाम देश भर में रोशन किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने रवि शर्मा कुरुक्षेत्र एवं वजीर चंद गोयल पंचकूला की जोड़ी को मिश्रित युगल आयु वर्ग 150 प्लस डबल में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने फरीदाबाद निवासी धर्मपाल खटाना के साथ मिश्रित युगल डबल सेमी फाइनल खेला था और कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से विभिन्न आयु वर्गों में 400 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने देहरादून पहुंचे थे।
विज्ञापन

विजेता ज्ञान सागर ने यह भी खुलासा किया कि 2 महीने पहले भी वह श्रीलंका से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खेलों में भी मेडल जीतकर लाए थे। उन्होंने बताया कि हालांकि पिछले 1 साल में दो बार उनकी सर्जरी हुई थी। मगर बैडमिंटन का जुनून ऐसा चढ़ा कि बैडमिंटन खेल में वे दर्द को भी भूल जाते हैं और 100 प्रतिशत फोकस गेम पर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed