फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurunanak Khalsa College first in Inter-college Women's Badminton Competition

Kurukshetra News: इंटर-कॉलेज महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में गुरुनानक खालसा कॉलेज प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Gurunanak Khalsa College first in Inter-college Women's Badminton Competition
कुरुक्षेत्र। विजेता ​खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित करते खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा सहित
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा दो दिवसीय इंटर-कॉलेज महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया, जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल निदेशक डॉ. डीएस राणा ने बताया कि गुरुनानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया और एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी ने रजत पदक अपने नाम किया। जबकि एसडी कॉलेज अंबाला कैंट ने कांस्य पदक प्राप्त किया तथा मुंकल लाल नेशनल कॉलेज यमुनानगर ने चौथा स्थान प्राप्त किया और पदक से चूक गया।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. डीएस राणा ने विजेताओं को पदक प्रदान किए तथा विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके नेतृत्व में सभी टूर्नामेंट पारदर्शिता और खेल भावना के साथ आयोजित किए जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को इसी तरह भविष्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर खेल परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नितिन सहगल, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच और बैडमिंटन टूर्नामेंट के इंचार्ज राजेश कुमार राजौंद, जीएनके कॉलेज यमुनानगर के सहायक प्रो. कंवलप्रीत सिंह, बैडमिंटन कोच रोहित, कनिका, हिमांशी सहित अन्य कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन



50 मीटर दौड़ में पहली कक्षा का गुरवीर और हरमन प्रथम
-श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई खेल प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर विंग में रैबिट रेस, बनाना रेस, फ्रॉग रेस, हर्डल रेस, आइटम कलेक्टिंग रेस, लॉन्ग रेस, कोन बैलेंस रेस, ओवर एंड अंडर रेस ऑब्सटेकल रेस, मैन टू मेन रेस और हुल्ला हुप्स रेस में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीई राजकुमार ने बताया कि पहली कक्षा के लड़कों की 50 मीटर दौड़ में गुरवीर ने पहला, समृद्ध ने दूसरा तथा आरव व हितांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ्रॉग दौड़ में समृद्ध ने पहला, गुरवीर ने दूसरा तथा मनविंदर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि लड़कियों की 50 मीटर दौड़ में हरमन ने पहला और रिद्दी ने दूसरा तथा दूसरी कक्षा में विरोनिका प्रथम रही। दूसरी कक्षा के लड़कों की 50 मीटर दौड़ में इयांश ने पहला और प्रबल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं हुल्ला हुप्स प्रतियोगिता में वरदान ने पहला, रशवित और कुशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं सीनियर विंग में लॉन्ग जंप , सेक रेस, स्लो साइक्लिंग रेस, बोट रेस, एजुकेशनल रेस, शॉट पुट, बोल बैलेंसिंग रेस, मैन टू मैन रेस, थ्रेड एंड नीडल रेस, रिले रेस, लॉन्ग जंप, लेमन स्पून रेस, टग आफ वार इन सभी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में अपनी एकता दिखाते हुए बच्चों में खेल को लेकर अलग ही जुनून था। इसमें बच्चों ने अपने लिए न खेल कर अपनी पूरी टीम के लिए पूरा दम लगा दिया। उप प्रधानाचार्य पूजा शर्मा ने कहा कि खेल की प्रत्येक गतिविधियों में बच्चों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और हमेशा जीत के लिए नहीं खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। इससे विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास की वृद्धि होती है। प्रधानाचार्य मंजुला गोयल ने खिलाड़ियों को जीवन में खेल अनिवार्य रूप से अपनाने का संदेश दिया। इस मौके पर पीटीआई सविता, अनुराधा सहित अन्य शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित करते खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा सहित

कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित करते खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा सहित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed