फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurukul's team won the trophy in CBSE cluster football competition

Kurukshetra News: सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुकुल की टीम ने जीती ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gurukul's team won the trophy in CBSE cluster football competition
लाडवा। गुरुकुल लाडवा में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते स्टाफ सदस्य। विज्ञ​प्ति
लाडवा। सिरसा में हुई सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में गुरुकुल लाडवा खरकाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 14 व 17 आयु वर्ग में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पांच मैच जीते। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुकुल लाडवा व दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन के बीच खेला गया। गुरुकुल लाडवा की टीम ने दुर्गा पब्लिक स्कूल की टीम को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सक्षम स्वामी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं 17 आयु वर्ग में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच 12-11 के स्कोर से पेनल्टी में गुरुकुल लाडवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। केशव कांबोज को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।
विज्ञापन

गुरुकुल लाडवा में पहुंचने पर कोच अनुज मान व खिलाड़ियों का प्रिंसिपल आशा चौधरी, वाइस प्रिंसिपल सतवीर सिंह लालर, चीफ वार्डन सचिन आर्य ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अमन पंजेटा, रणधीर सिंह, आशा चौधरी, अमित, सतबीर सिंह, सचिन, अनुज मान, विनोद शास्त्री, मोनिका, साहिल, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed