{"_id":"6b0352b2aff5960f5a0d7a9e","slug":"gurukul-students-get-an-insight-into-the-military-discipline-and-training-at-ima-dehradun-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-164410-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आईएमए देहरादून के सैन्य अनुशासन और प्रशिक्षण से रूबरू हुए गुरुकुल के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आईएमए देहरादून के सैन्य अनुशासन और प्रशिक्षण से रूबरू हुए गुरुकुल के विद्यार्थी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल के विद्यार्थियों के एक दल ने सैन्य अधिकारियों के जीवन, प्रशिक्षण और अनुशासन को जानने के लिए देहरादून का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दल ने प्रतिष्ठित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) और फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) देहरादून का दौरा किया। यह भ्रमण गुरुकुल निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में हुआ।
इंडियन मिलिट्री एकेडमी में विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के भावी अधिकारियों को तैयार करने वाली संस्था की कार्यप्रणाली समझी। उन्होंने अकादमी के भव्य परिसर, परेड ग्राउंड और प्रशिक्षण सुविधाओं का अवलोकन किया। सैन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण, दिनचर्या, शारीरिक दक्षता और अनुशासन के महत्व की जानकारी दी गई। एनडीए ब्लॉक से इंस्ट्रक्टर सूबेदार बलवान सिंह और अशोक चौहान भी भ्रमण में शामिल थे। विद्यार्थियों को समझाया गया कि सेना में अधिकारी बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण आवश्यक है।
पर्यावरण संरक्षण और सैन्य अधिकारियों का योगदान
फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में विद्यार्थियों ने वन अनुसंधान, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने संस्थान के विभिन्न संग्रहालयों में वन संपदा और वन्यजीवों से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं को समझा। इस भ्रमण से उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा मिली। सूबेदार बलवान ने बताया कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन में स्थापित एनडीए ब्लॉक ने अब तक 90 से अधिक उच्च सैन्य अधिकारी भारतीय सशस्त्र सेनाओं को दिए हैं।