फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurukul Kurukshetra's excellent performance in NDA selection

Kurukshetra News: एनडीए चयन में गुरुकुल कुरुक्षेत्र का शानदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Gurukul Kurukshetra's excellent performance in NDA selection
कुरुक्षेत्र। एनडीए में चयन के लिए गुरुकुल के तीन छात्रों ने हाल ही में एसएसबी साक्षात्कार में सफलता प्राप्त की थी। वहीं अब यह संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस वर्ष गुरुकुल कुरुक्षेत्र के सात छात्रों ने भारतीय सेना में उच्च अधिकारी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है, जिससे पूरे गुरुकुल परिसर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। गुरुकुल के संरक्षक व राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गुरुकुल प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप सहित समस्त फैकल्टी को शुभकामनाएं दीं। निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि इस सप्ताह गुरुकुल के छात्र भव्य स्वामी, सूर्यवंश प्रताप सिंह, अर्पित कुमार और कार्तिक ने एनडीए के लिए आयोजित एसएसबी साक्षात्कार में सफलता हासिल कर संस्था का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व गुरुकुल के ही छात्र प्रदुमन ठाकुर, जितेन्द्र कुमार और नवदीप कुंडू भी एसएसबी साक्षात्कार में उत्तीर्ण होकर भारतीय सेनाओं में अधिकारी बनने के अपने लक्ष्य के निकट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल गुरुकुल बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए गर्व की बात है। सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस सफलता का श्रेय आचार्य देवव्रत के प्रेरणादायी मार्गदर्शन, निदेशक की कुशल कार्यशैली, प्रशिक्षक बलवान सिंह, अशोक चौहान, समस्त अध्यापकों और छात्रों की निरंतर मेहनत को जाता है। गुरुकुल में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जो इन उपलब्धियों का मजबूत आधार बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed