{"_id":"692b52ba3525a3754b0082ef","slug":"gurukul-kurukshetra-stood-second-in-the-state-level-band-competition-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-146165-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्टेट लेवल बैंड कंपीटिशन में गुरुकुल कुरुक्षेत्र रहा द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्टेट लेवल बैंड कंपीटिशन में गुरुकुल कुरुक्षेत्र रहा द्वितीय
Sun, 30 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैंड टीम को प्रोत्साहित करते निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार व अन्य सदस्य। स्वय
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा समग्र शिक्षा अभियान के तहत रोहतक में आयोजित स्टेट लेवल बैंड प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र की बैंड टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार व प्राचार्य सूबे प्रताप ने विद्यालय की बैंड टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। वहीं गुरुकुल के संरक्षक व गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बैंड में शामिल सभी छात्रों को दूरभाष पर प्रोत्साहित किया।
निदेशक डॉ. प्रवीण ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत रोहतक के सुनारिया खुर्द के मानव रत्न ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता हुई, जिसमें विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के बैंड मास्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गुरुकुल की टीम ने भाग लिया और शानदार प्रस्तुति दी। टीम ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्रदान किया। गुरुकुल पहुंचने पर बैंड की पूरी टीम का निदेशक, प्राचार्य व अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। संवाद