फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guruji laggy in getting vaccinated, only 43 percent got vaccinated

कोविड वैक्सीन लगवाने में गुरुजी फिसड्डी, केवल 45% ने ही लगवाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Guruji laggy in getting vaccinated, only 43 percent got vaccinated
कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को टीका लगवाने को लेकर एड़ी चोटी तक का जोर लगाया जा रहा है, ताकि सभी लोगों को पूरी तरह से सुरक्षित रखा जा सके और प्रदेश जल्द से जल्द कोरोना मुक्त हो सके। टीका लगवाने को लेकर सरकारी कर्मचारियों से लेकर अन्य दूसरे सभी लोगों को शामिल किया जा रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग में बच्चों को पढ़ा रहे गुरुजी टीका लगवाने में कोई खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। कुरुक्षेत्र जिले में कोविड टीका लगवाने के मामले में गुरुजी फिसड्डी हैं। जिले भर में शिक्षा विभाग के केवल 43 फीसद कर्मचारियों का ही टीकाकरण हुआ है। विभाग में जिले के मात्र 709 कर्मचारी ऐसे हैं जो दोनों डोज लगवा चुके हैं। बता दें कि जिले भर में 776 स्कूल हैं इन सभी स्कूलों में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की संख्या 4656 है। इन सभी कर्मचारियों में ज्यादातर शिक्षक ही हैं। इस स्टाफ में से 1307 को प्रथम डोज और 709 को दूसरी डोज सहित कुल 43 फीसद स्टाफ को कोविड का टीका लगा है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री का कहना है कि सरकार के निर्देशानुसार सभी स्कूलों को खोला जा रहा है। स्कूली बच्चों व स्टाफ को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए स्कूल के सभी शिक्षकों व स्टाफ को कोविड टीका की प्रथम व दूसरी लगाई जानी बहुत जरूरी है। इसलिए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल अपने-अपने शिक्षण संस्थान में कार्यरत शिक्षकों व स्टाफ को टीका लगवाना सुनिश्चित करेंगे। ताकि टीकाकरण के लक्ष्य को 100 फीसदी हासिल किया जा सके और कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed